सलमान खान ने प्रोजेक्ट के लिए अपनी फीस में कुछ बदलाव किए हैं। उनकी पिछली फिल्म 'सिकंदर' के लिए उन्होंने कथित तौर पर 120 करोड़ रुपये लिए थे
Battle of Galwan cast salary : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान को लेकर सुर्खियों में है हाल ही में उनके 60वें जन्मदिन पर फिल्म का टीजर रिलीज किया गया, जिसमें वह कर्नल संतोष बाबू के दमदार किरदार में नजर आ रहे है इस फिल्म की स्टारकास्ट की फीस को लेकर अब एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है.
क्या ‘सिकंदर’ की वजह से सलमान खान ने घटाई फीस?
रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान ने इस प्रोजेक्ट के लिए अपनी फीस में कुछ बदलाव किए हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘सिकंदर’ के लिए उन्होंने कथित तौर पर 120 करोड़ रुपये लिए थे हालांकि, ‘सिकंदर’ के बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न करने के कारण, चर्चा है कि सलमान ने ‘बैटल ऑफ गलवान’ के लिए 110 करोड़ रुपये की फीस ली है इतनी कटौती के बावजूद, वह फिल्म की पूरी कास्ट में सबसे महंगे अभिनेता है .
किसे मिली कितनी फीस?
फिल्म में कर्नल बिक्कुमल्ला संतोष बाबू की मुख्य भूमिका निभाने के लिए सलमान खान को एक सौ दस करोड़ रुपये मिल रहे हैं गोविंदा इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे दिग्गज अभिनेता गोविंदा को आठ करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस दी जा रही है चित्रांगदा सिंह फिल्म की लीड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह को उनके किरदार के लिए दो करोड़ रुपये दिया है गया है . अंकुर भाटिया सहायक भूमिका में नजर आने वाले अंकुर भाटिया को एक करोड़ पचास लाख रुपये मिल रहे है हीरा सोहल अभिनेत्री हीरा सोहल को इस प्रोजेक्ट के लिए एक करोड़ रुपये की फीस मिली है अभिलाष चौधरी फिल्म के अन्य कलाकार अभिलाष चौधरी को पचास लाख रुपये की राशि दी है.
फिल्म के बारे में अन्य जानकारी
अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म 17 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी यह 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुए संघर्ष की सच्ची वीरता पर आधारित है। फिल्म में सलमान खान का लुक और उनका ट्रांसफॉर्मेशन काफी चर्चा बटोर रहा है.
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…