<
Categories: मनोरंजन

Border 2’ से पहले Ajay Devgn का पुराना वीडियो वायरल, Sunny Deol की नकल ने मचाया तहलका

‘बॉर्डर 2’ को लेकर बढ़ती चर्चा के बीच अजय देवगन का एक पुराना वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. यह वीडियो  ‘सन ऑफ सरदार 2’ का है, जिसमें अजय देवगन सनी देओल, जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी के ‘बॉर्डर’ वाले किरदारों की मजेदार नकल करते नजर आते हैं.

फिल्म ‘Border 2’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है. इसी बीच सोशल मीडिया पर अभिनेता अजय देवगन का एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सनी देओल (Sunny Deol), और सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) के मशहूर किरदारों की नकल करते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो अजय देवगन की फिल्म ‘Son of Sardaar 2’ का है.

वायरल क्लिप में दिखाया गया है कि अजय देवगन का किरदार गलती से एक बहादुर आर्मी कर्नल समझ लिया जाता है. लोग उससे युद्ध की कहानियां सुनना चाहते हैं. ऐसे में जब उसके पास कोई असली अनुभव नहीं होता, तो वह फिल्म ‘Border’ (1997) के सीन दोहराने लगता है. यह सीन दर्शकों को खूब हंसाता है और साथ ही फिल्म ‘Border’ को एक मजेदार श्रद्धांजलि भी देता है.यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जब ‘बॉर्डर 2’ को लेकर चर्चाएं तेज हैं. इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी नजर आने वाले हैं.

‘सन ऑफ सरदार 2’ के बारे में (Son of Sardaar 2)

इस फिल्म का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया था. इसमें अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर(Mrunal Thakur), रवि किशन(Ravi Kishan), संजय मिश्रा(Sanjay Mishra), साहिल मेहता और दिवंगत अभिनेता मुकुल देव नजर आए थे. यह फिल्म 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

बॉर्डर 2’ के बारे में (Border 2)

इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है. फिल्म में सनी देओल एक सिख रेजिमेंट के सेना अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कालेर की भूमिका निभा रहे हैं.वरुण धवन मेजर होशियार सिंह दहिया, दिलजीत दोसांझ वायुसेना अधिकारी निर्मल जीत सिंह सेखों, और अहान शेट्टी नौसेना अधिकारी एम. एस. रावत की भूमिका में नजर आएंगे.फिल्म में मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा भी अहम किरदारों में हैं.‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST