T20 World Cup 2026: भारत ने कोलंबो में पाकिस्तान को 61 रन से हराया सूर्यकुमार यादव ने T20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत भारत को समर्पित की.
ind vs pak: भारत ने कोलंबो में पाकिस्तान को 61 रन से हराया
T20 World Cup 2026: कोलंबो में पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिल को छू लेने वाली बात कही. रविवार को डिफेंडिंग चैंपियन ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में जगह बनाई. इस शानदार जीत ने टूर्नामेंट के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का ट्रैक रिकॉर्ड 8 जीत तक पहुंचा दिया. पोस्ट-प्रेजेंटेशन में बोलते हुए सूर्यकुमार ने यह जीत पूरे देश को समर्पित की.
सूर्या ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में कहा “यह जीत भारत के लिए है. हमने वैसा ही क्रिकेट खेला जैसा हम खेलना चाहते थे. इस विकेट पर पहले बैटिंग करना बेहतर ऑप्शन था.”
उन्होंने आगे कहा “ईशान ने कुछ अलग सोचा. पहला विकेट गिरने के बा, किसी को ज़िम्मेदारी लेनी थी और जिस तरह से उसने ली वह कमाल का था. जब आप पहले बैटिंग कर रहे हों तो यह कहना मुश्किल होता है. क्योंकि आपको कभी नहीं पता होता कि ओस होगी या लाइट्स में पिच कैसा खेलेगी. लेकिन हमें लगा कि यह 15 एबव पार है.” बीच के ओवरों में भारत का स्कोरिंग रेट थोड़ा कम हो गया. लेकिन रिंकू और शिवम दुबे की देर से लेकिन मजबूत कोशिशों ने भारत को 170 के स्कोर से आगे बढ़ाया.
सूर्यकुमार ने आगे कहा, “155 रन का स्कोर होता तो मैच कड़ा हो सकता था. गेंदबाजी में सभी खिलाड़ियों का योगदान देखना अच्छा लगा. अब हम टीम के साथ थोड़ा समय बिताएंगे और फिर अहमदाबाद जाते समय अगले मैचों के बारे में सोचेंगे.”
ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 77 रन बनाए जिससे भारत ने आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच में 175/7 का स्कोर खड़ा किया. उन्होंने आक्रामक शॉट्स और समझदारी भरी बल्लेबाजी का अच्छा मिश्रण दिखाया.
जवाब में जसप्रीत बुमराह (2/17) और हार्दिक पांड्या (2/16) ने पाकिस्तान की टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी को जल्दी झकझोर दिया, जिसमें कप्तान बाबर आजम का विकेट भी शामिल था. पूरी पाकिस्तानी टीम 114 रन पर सिमट गई और भारत ने 61 रन से बड़ी जीत दर्ज की.
इस जीत के साथ भारत ने टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली और पाकिस्तान के खिलाफ अपना शानदार रिकॉर्ड भी कायम रखा.
Aniruddhacharya Maharaj: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. बता दें कि,…
गृहमंत्री अमित शाह ने आज लोकसभा में नक्सलवाद को खत्म करने को लेकर भाषण दिया.…
Joke of the day: जब हम हंसते हैं, तो हमारा मूड अच्छा हो जाता है…
CTET Result 2026: CBSE ने आज CTET के 21वें संस्करण (फरवरी 2026) का परिणाम घोषित…
Brij Dham Viral News: बृजधाम में दर्शन के लिए निकली दो महिला श्रद्धालुओं के साथ…
UP PCS में चयन की खबर मिलते ही हनुमान मंदिर में फूट-फूटकर रोने लगा यह…