<

T20 WC 2026: क्या बिना खेले वर्ल्ड कप से बाहर होगा बांग्लादेश? इस दिन ICC करेगा फैसला

T20 World Cup 2026: ICC और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच टी20 वर्ल्ड को लेकर विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. BCB की जिद है कि वह अपने मैच भारत में नहीं खेलेगा, जबकि ICC बांग्लादेश की मांग मानने को तैयार नहीं है. जानें किस दिन होगा फैसला...

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में सिर्फ कुछ ही दिनों का समय बाकी रह गया है. अभी तक बांग्लादेश के भारत में नहीं खेलने का विवाद खत्म नहीं हो पाया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) का कहना है कि वह अपनी टीम को वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत नहीं भेजेगा. इसको लेकर BCB ने ICC से मांग की है कि उनके मैच भारत की बजाय श्रीलंका में कराए जाएं. वहीं, अब बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की नौबत आ गई है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का कहना है कि बांग्लादेश भारत के अंदर भी अपने वर्ल्ड कप के मैच खेले, जबकि BCB इसे मानने को तैयार नहीं है.

अब ICC ने इस विवाद को सुलझाने के लिए डेडलाइन तय कर दी है। ICC ने तय किया है कि 21 जनवरी को फैसला लिया जाएगा कि बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप में खेलेगा या नहीं. हालांकि बांग्लादेश ने ICC से कहा है कि वे वर्ल्ड कप में खेलना चाहते हैं, लेकिन उनकी टीम भारत नहीं जाएगी. जानें अब आगे क्या होगा…

ICC की मीटिंग में क्या हुआ?

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को ढाका में ICC ने की मीटिंग हुई. इस दौरान ICC ने बांग्लादेश को कहा कि टी20 वर्ल्ड कप में उसकी भागीदारी को लेकर 21 जनवरी को आखिरी फैसला लिया जाएगा. इस बैठक के दौरान एक बार बांग्लादेश ने उसके मुकाबले भारत से श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की. बांग्लादेश की मांग के बाद ICC और BCB के बीच बातचीत जारी है. शनिवार को एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार बोर्ड और ICC अधिकारियों की बैठक हुई थी. बांग्लादेश इस फैसले पर अड़ा है कि वह भारत में अपने मैच नहीं खेलेगा. बता दें कि बांग्लादेश टूर्नामेंट में ग्रुप-सी है, जिसे अपने सभी ग्रुप-स्टेज मुकाबले भारत में खेलने हैं. बांग्लादेश का पहला मैच कोलकाता में वेस्ट इंडीज के खिलाफ होगा, जबकि अगले दो मैच भी वहीं पर खेले जाएंगे. फिर बांग्लादेश का आखिरी मुकाबला मुंबई में होगा.

बांग्लादेश की मांग को ICC ने ठुकराया

शनिवार को हुई मीटिंग में BCB ने अपने ग्रुप को बदलने का भी सुझाव दिया था, जिसे ICC ने ठुकरा दिया. BCB का कहना था कि उसे ग्रुप में आयरलैंड की जगह डाल दिया जाए. आयरलैंड अपने ग्रुप मैच श्रीलंका में खेलेगा. ICC ने BCB को आश्वासन दिया है कि बांग्लादेशी खिलाड़ियों को कोई सुरक्षा खतरा नहीं है. रिपोर्ट की मानें, तो अब ICC को BCB के फैसले का इंतजार है. अगर BCB बांग्लादेशी टीम को भारत आने की अनुमति देने से इनकार करती है, तो शायद ICC किसी दूसरी टीम को वर्ल्ड कप में मौका दे सकती है.

क्यों शुरू हुआ विवाद?

दरअसल, हाल ही में BCCI के आदेश के आधार पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 से बाहर कर दिया. इस फैसले को लेकर BCCI की ओर से कोई सटीक कारण नहीं बताया गया. इससे बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में हलचल मच गई. इसके चलते बांग्लादेश सरकार ने अपने देश में IPL की ब्रॉडकास्टिंग पर रोक लगा दी. इसके अलावा BCB ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम को भारत भेजने से मना कर दिया. इसके लिए BCB ने ICC को लेटर भी लिखा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST

उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी! सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी, जानें दोनों की Age

Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…

Last Updated: October 31, 2026 17:06:06 IST

हैदराबाद के गर्ल्स हॉस्टल में क्या चल रहा था? 3 राज्यों की 10 महिलाएं मिलीं, अंडाणु निकालने के शक में जांच

Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…

Last Updated: October 31, 2026 16:45:15 IST

Ahoi Ashtami 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, तारों के दर्शन और पूरी विधि

Ahoi Ashtami Puja Muhurta: अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 31, 2026 16:30:05 IST

टोल प्लाजा पर किन्नरों का हंगामा, मारपीट के बाद पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ा, वर्दी फाड़ी, मोबाइल छीनने की कोशिश

Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…

Last Updated: October 31, 2026 16:12:22 IST

बल्लेबाजों के दम पर कब तक जीतेगी टीम इंडिया? चौथे टी20 में हार के बाद कैफ ने मैनेजमेंट को घेरा

India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…

Last Updated: October 31, 2026 15:58:46 IST