<

Viral Dog: मंदिर में कुत्ते के गोल-गोल घूमने से मचा हंगामा, कुछ ने माना चमत्कार तो कुछ ने बताई बीमारी

viral dog Video: उत्तर प्रदेश के नंदपुर गांव में स्थित एक प्राचीन हनुमान मंदिर में एक आवारा कुत्ते से जुड़ी अजीब घटना ने सोशल मीडिया पर तीखी बहस छेड़ दी है. इस घटना ने लोगों को आस्था और मेडिकल विज्ञान-दो हिस्सों में बांट दिया है.

viral dog Story: आपको बता दें कि बीते सोमवार को उत्तर प्रदेश के नंदपुर गांव के प्राचीन हनुमान मंदिर में सुबह एक कुत्ता आया और लगातार भगवान हनुमान की मूर्ति के चारों ओर  गोल-गोल घूमने लगा. स्थानीय लोगों के अनुसार, कुत्ता कई घंटों तक बिना रुके यही करता रहा. उसने न तो कुछ खाया और न ही पानी पिया, जिससे श्रद्धालुओं और वहां मौजूद लोगों का ध्यान उसकी ओर गया.

तीन दिन बाद बुधवार को कुत्ता मंदिर परिसर में मौजूद मां दुर्गा की मूर्ति के पास पहुंच गया और वहां भी उसी तरह गोल-गोल घूमने लगा. इस पूरी घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए, जिसके बाद तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं.

लोगों ने बताया भगवान का चमत्कार

कुछ श्रद्धालुओं ने इसे ‘दिव्य संकेत’ बताया और कुत्ते के व्यवहार को आध्यात्मिक शक्ति से जुड़ा हुआ बताया और लोगों ने कुत्ते को पवित्र मानते हुए उसकी पूजा शुरू कर दी, लोग उसके पैर छूकर आशीर्वाद ले रहे हैं और मंदिर में उसके लिए गद्दे की भी व्यवस्था कर दी गई है.वहीं दूसरी ओर, पशु चिकित्सकों ने इसे एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बताया. विशेषज्ञों के मुताबिक, इस तरह का लगातार एक ही दिशा में घूमना न्यूरोलॉजिकल बीमारी, कान के अंदर संक्रमण या कैनाइन वेस्टिबुलर डिजीज जैसी समस्या का संकेत हो सकता है, जिसका तुरंत इलाज जरूरी है.

कुछ लोगों ने बताया अंधविश्वास

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस पर नाराजगी जताई. उनका कहना है कि अंधविश्वास के चलते कुत्ते के इलाज को नजरअंदाज किया जा रहा है, जो बेहद खतरनाक है. कई यूजर्स ने इसे शर्मनाक बताया और कहा कि समय रहते इलाज न मिलने पर उसकी हालत और बिगड़ सकती है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Jailer 2 OTT Release: थिएटर के बाद कब और कहां देख सकेंगे रजनीकांत की फिल्म? हिंदी रिलीज पर भी आया बड़ा अपडेट

Jailer 2 OTT Release: रजनीकांत स्टारर जेलर 2 15 अक्तूबर को बड़े पर्दे पर रिवीज…

Last Updated: October 15, 2026 17:16:16 IST

Gandhinagar factory accident: गांधीनगर के छत्राल GIDC में बड़ा हादसा, फैक्ट्री का बॉयलर फटा, चार की गई जान

Gandhinagar factory accident: गांधीनगर के छत्राल जीआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में कोविका डाइज एंड इंटरमीडिएट्स कंपनी…

Last Updated: October 15, 2026 17:17:16 IST

प्रयागराज में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, कसारी-मसारी बनेगा कृष्णपुरी, गरीबों को मिलेंगे 602 आवास

CM Yogi Big announcement in Prayagraj: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज के…

Last Updated: October 15, 2026 17:07:31 IST

IND vs WI 5th T20: अर्शदीप सिंह की चोट के बाद क्या भुवनेश्वर कुमार को मिलेगा मौका? जानिए पूरा मामला

Arshdeep Singh Injury Update: भारत-वेस्टइंडीज T20 सीरीज के निर्णायक मुकाबले से पहले अर्शदीप सिंह की…

Last Updated: October 15, 2026 16:55:47 IST

कैसे आया जियो शुरू करने का आइडिया? ईशा अंबानी ने सुनाई कहानी, एक शिकायत से शुरू हुआ जियो का सफर

Jio Platforms IPO: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल और टेलीकम्युनिकेशन इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ का…

Last Updated: October 15, 2026 16:53:13 IST

Kal Ka Rashifal 16 October 2026: शुक्रवार को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत! मां लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ के योग?

Kal Ka Rashifal 16 October 2026: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का…

Last Updated: October 15, 2026 16:50:31 IST