<

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल कौन-सी टीमें पहुंचेंगी? पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें पहुंची हैं. सुपर-8 के मुकाबले 21 फरवरी से शुरू होंगे. इसके लिए चार-चार टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा.

ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला आज यानी शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया और ओमान पर इस मैच के परिणाम का कोई असर नहीं पड़ने वाला है, क्योंकि दोनों ही टीमें पहले ही सुपर-8 के दौर से बाहर हो चुकी हैं. हालांकि, दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर टी20 वर्ल्ड कप से एक सम्मानजक विदाई लेना चाहेगी. वहीं सुपर-8 की टीमों का फैसला हो चुका है. भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और पाकिस्तान ने सुपर-8 में जगह बनाई है.

सुपर-8 के मुकाबले 21 फरवरी से शुरू होंगे. इसके लिए चार-चार टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप 1 में भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे हैं, जबकि ग्रुप 2 में श्रीलंका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और पाकिस्तान हैं. सुपर-8 में सभी टीमों को तीन-तीन मैच खेलने हैं.

न्यूजीलैंड-पाकिस्तान के बीच होगा सुपर-8 का पहला मुकाबला

पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. सुपर-8 में जगह बनाने वाली सभी टीमों का अगला लक्ष्य सेमीफाइनल में जगह बनाना है.

इस बीच कई पूर्व क्रिकेटरों ने सेमीफाइनल की चार टीमों को लेकर अपनी भविष्यवाणी की है. शुक्रवार को स्टार स्पोर्ट्स की ओर से जारी वीडियो में कमेंट्री पैनल में शामिल पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि उनके मुताबिक भारत, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में जगह बना सकती हैं.

सेमीफाइनल को लेकर क्या है मोहम्मद कैफ की भविष्यवाणी?

इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में जगह बना सकती हैं. वहीं पूर्व तेज गेंदबाज वरुण एरॉन ने भारत, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और पाकिस्तान का चयन सेमीफाइनल के लिए पसंदीदा टीम के रूप में किया है.

साथ ही भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच रह चुके पूर्व ऑलराउंडर संजय बांगड़ ने सेमीफाइनल की चार टीमों के रूप में भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका को चुना है. भारत के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टॉप चार के लिए भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को चुना है, जबकि सबा करीम ने भारत, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और इंग्लैंड को चुना है.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

DC vs MI: दिल्ली बनाम मुंबई मैच में बादलों की एंट्री! क्या बारिश बिगाड़ेगी मैच, कैसा रहेगा राजधानी का मौसम?

DC vs MI Weather Forecast: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस का रोमांचक मुकाबला अरुण जेटली…

Last Updated: April 4, 2026 09:47:28 IST

Burgman 2026: सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट लॉन्च, हाई-टेक फीचर्स और नया लुक, कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Suzuki Burgman Street 2026: भारत में दूसरी पीढ़ी की सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट लॉन्च हो गई…

Last Updated: April 4, 2026 09:30:02 IST

हार्ट अटैक से बच जाएगी जिंदगी! अगर 30 दिन पहले दिखने वाले लक्षण पर देंगे ध्यान, नोट कर लें ये संकेत

Heart Attack Symptoms: आमतौर पर लोग हार्ट अटैक को अचानक ही मानते हैं, मगर सच्चाई…

Last Updated: April 4, 2026 09:11:14 IST

‘रब ने बना दी जोड़ी’! Sid-Kiara की केमिस्ट्री ने इवेंट में लगाई आग, सोशल मीडिया पर वायरल कुछ खास तस्वीरें!

Sid-Kiara Look 2026: सबके पसंदीदा सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, और एक बार फिर से…

Last Updated: April 4, 2026 08:51:06 IST

Nashik Car Accident: एक पल में सब खत्म! नासिक कार हादसे ने छीनी 9 जिंदगियां, दिल दहला देगी घटना

Nashik Car Accident: शनिवार को नासिक के डिंडोरी तालुका में एक दुखद दुर्घटना हुई, इस…

Last Updated: April 4, 2026 08:44:46 IST

JAC Jharkhand Board Result 2026: झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे जल्द, जानें रिजल्ट जारी की डेट

Jharkhand Board JAC Result 2026 Date: झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी…

Last Updated: April 4, 2026 08:18:18 IST