सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मजेदार वीडियो वायरल (Funny Video Viral) हो रहा है जिसमें एक छात्र अपने टीचर की शादी में शगुन के लिफाफे (Shagun Envelopes) के बजाय अपनी नोटबुक लेकर पहुंच जाता है.
जब छात्र ने टीचर से शादी वाले दिन पूछा सवाल, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Student and Teacher Viral Video: आपमें से की लोगों ने सोशल मीडिया पर यूं तो शादी की कई मजेदार वीडियो देखी होगी. लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिससे लाखों लोग जमकर देखना पसंद कर रहे हैं. आमतौर पर छात्र अपने टीचर की शादी में अच्छे कपड़े पहनकर और तोहफा लेकर जाते हैं, लेकिन एक ‘होनहार’ छात्र ने अपना ऐसा परिचय दिया कि पूरी वेडिंग पार्टी दंग रह गई. दरअसलव, यह छात्र शादी के जश्न के बीच शगुन लेकर नहीं, बल्कि अपनी नोटबुक और पेन लेकर स्टेज पर जा पहुंचा.
इस पूरी घटना के पीछे की वजह टीचर का वह मशहूर संवाद था जो अक्सर हर क्लास में सुना जाता है ‘बेटा, कहीं भी कोई डाउट (Doubt) हो, तो बेझिझक पूछ लेना.’ छात्र ने इस बात को कुछ ज्यादा ही सच मान लियास बस फिर क्या था, जब छात्र ने पहले मैम से सवाल पूछना चाहा, तो उन्होंने मजाक में टालते हुए कहा, ‘अगले पीरियड में आना, ‘ इसके बाद छात्र दूल्हे की तरफ मुड़ गया और उनसे फिजिक्स का डाउट हल करने की जिद करने लगा.
मंच पर जब जयमाला की रस्में चल रही थीं, तब दूल्हा और दुल्हन इस छात्र की ‘Audacity’ और पढ़ाई के प्रति उसके जुनून को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए. तो वहीं, छात्र पूरी गंभीरता से अपनी नोटबुक खोलकर खड़ा था, मानो वह रिसेप्शन की स्टेज नहीं बल्कि क्लासरूम की डेस्क हो. लेकिन, दूल्हे ने भी खेल भावना दिखाते हुए मुस्कुराकर उसकी नोटबुक देखी और वहां मौजूद मेहमानों और रिश्तेदारों के लिए यह पल किसी कॉमेडी फिल्म के सीन जैसा बन गया.
जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, नेटिज़न्स ने कमेंट्स की बाढ़ ही लगा दी. जहां, कुछ लोग इस छात्र को वास्तविक “Student of the Year” का खिताब दे रहे हैं, तो वहीं, कुछ यूज़र्स ने लिखा कि “ऐसे बच्चे ही देश का भविष्य बदलेंगे,” जबकि कुछ ने चुटकी लेते हुए कहा कि “बेचारे टीचर को तो शादी के दिन चैन लेने दो!” यह वीडियो इस बात का सबूत है कि भारतीय छात्र किसी भी स्थिति में अपने ‘डाउट्स’ क्लियर करने का मौका नहीं छोड़ते, फिर चाहे वह टीचर का सबसे खास दिन ही क्यों न हो. फिलहाल, इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है और लोग छात्र और टीचर के रिश्ते को जमकर पसंद कर रहे हैं.
RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…
Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…
इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…
अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…
Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…
Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…