<

India T20 WC Schedule: 7 फरवरी को पहला मैच, 15 को पाकिस्तान से महामुकाबला; टी20 वर्ल्ड कप में कब-किससे भिड़ेगी टीम इंडिया?

India T20 WC Schedule: 7 फरवरी को भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेलेगी. इसके बाद 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

Team India T20 WC 2026 Schedule: शुक्रवार को भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच खेला. अब भारतीय टीम अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए शनिवार को भारतीय टीम की स्क्वाड का ऐलान किया गया. अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया वर्ल्ड कप का टाइटल डिफेंड करने के लिए मैदान में उतरेगी. हालांकि उससे पहले भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज भी खेलेगी. फिर 7 फरवरी से वर्ल्ड कप का आगाज करेगी. खराब फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल को टीम से बाहर कर दिया गया है, जबकि लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे ईशान किशन वर्ल्ड कप के लिए स्क्वाड में रखा गया है.

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका की संयुक्त रूप से करेंगे. 7 फरवरी को इस मेगा इवेंट की शुरुआत होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा. BCCI ने भारतीय टीम में अलग-अलग कॉम्बिनेशन के हिसाब से खिलाड़ियों का चयन किया है. इससे परिस्थितियों के अनुसार, प्लेइंग-11 तय किया जा सकेगा. जानें वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल…

एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान

भारत-पाकिस्तान एक बार फिर एक ही ग्रुप में रखा गया है. भारत के ग्रुप में पाकिस्तान, अमेरिका, नीदरलैंड और नामीबिया शामिल हैं. भारतीय टीम अपना पहला मैच 7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ खेलेगा. यह मुकाबला मुंबई में होगा. इसके बाद भारत पाकिस्तान, नीदरलैंड, नामीबिया से मैच खेलेगा. भारत नामीबिया के खिलाफ मुकाबला दिल्ली में खेलेगी, जबकि नीदरलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में मैच खेला जाएगा. वहीं, भारत और पाकिस्तान के 15 फरवरी को महामुकाबला खेला जाएगा, जो कि श्रीलंका के कोलंबो में होगा. इस टी20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इन्हें 5 ग्रुप में बांटा गया है.

  • ग्रुप-ए: भारत, अमेरिका, नामीबिया, नीदरलैंड, पाकिस्तान
  • ग्रुप-बी: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड, ओमान
  • ग्रुप-सी: इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज, बांग्लादेश, इटली, नेपाल
  • ग्रुप-डी: साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के मुकाबले

  • भारत बनाम अमेरिका:  7 फरवरी 2026, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, शाम 7:00 बजे
  • भारत बनाम नामीबिया: 12 फरवरी, 2026, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली, शाम 7:00 बजे
  • भारत बनाम पाकिस्तान: 15 फरवरी, 2026,  प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो, शाम 7:00 बजे
  • भारत बनाम नीदरलैंड- 18 फरवरी, 2026, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद, शाम 7:00 बजे

अगर टीम इंडिया ग्रुप-ए में टॉप-2 में फिनिश करती है, तो सुपर-8 में पहुंच जाएगा. सुपर-8 का मुकाबला 21 फरवरी, 2026 से शुरू होगा. इसके बाद सेमीफाइनल 4 और 5 मार्च को खेले जाएंगे. अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेता है, तो कोलंबो का आर. प्रेमदासा स्टेडियम में सेमीफाइनल-1 खेला जाएगा, जो कोलकाता की जगह लेगा. वहीं, फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, लेकिन अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है, तो फाइनल का मैच भी अहमदाबाद से शिफ्ट करके कोलंबो में कर दिया जाएगा.

इन जगहों पर खेले जाएंगे मुकाबले?

दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान, अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम को 8 मार्च को होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल की मेजबानी के लिए चुना गया है. यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका के 8 स्टेडियमों में खेला जाएगा. इनमें एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेन्नई), अरुण जेटली स्टेडियम (नई दिल्ली), वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई), ईडन गार्डन्स (कोलकाता), आर. प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो), सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड (कोलंबो) और पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (कैंडी) शामिल हैं.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंग्टन सुंदर, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, रिंकू सिंह.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST