<

T20 World Cup Tickets: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टिकट की सेल शुरू, कहां-कैसे खरीद सकेंगे; एक क्लिक में पढ़ें सारी डिटेल

T20 World Cup Tickets: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है. आईसीसी ने पहले चरण के लिए टिकट की शुरुआती कीमत 100 रुपये रखी है. जानें कैसे खरीद सकेंगे टिकट...

T20 World Cup Tickets: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टिकट की बिक्री 11 दिसंबर की शाम से शुरू होने वाली है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने ऐलान किया कि गुरुवार को ऐलान किया कि शाम 6:45 बजे से अगले साल के वर्ल्ड कप के लिए टिकट की बिक्री शुरू हो जाएगी. वर्ल्ड कप 2026 के लिए टिकट की कीमत रखी गई है, जिससे फैंस मैदान में इस बड़े टूर्नामेंट का आनंद ले सकें. अगले साल 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे. इस वर्ल्ड कप का पहला मैच नीदरलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. इस वर्ल्ड कप का फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा.
आईसीसी ने गुरुवार को ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर टिकट बिक्री की जानकारी दी. आईसीसी ने लिखा, ‘आपकी सीट आपका इंतजार कर रही है. आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपने टिकट 11 दिसंबर को भारतीय समयानुसार शाम 6:45 बजे बिक्री शुरू होने पर खरीदें और दुनिया भर के फैंस के साथ स्टैंड्स में शामिल हों.’

कितनी रुपये की होगी टिकट?

आईसीसी के अनुसार, प्रवेश स्तर के टिकटों की कीमतें ऐतिहासिक रूप से कम रखी गई है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग लोग टिकट खरीद सकें. भारत में पहले चरण के लिए टिकट की कीमतें 100 रुपये से शुरू होती हैं. वहीं, श्रीलंका में टिकट की कीमतें LKR 1000 (292.11 भारतीय रुपये) से शुरू होती हैं. इसके अलावा 20 लाख रुपये से ज्यादा कीमत के टिकट भी उपलब्ध रहेंगे.
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, सिर्फ 100 रुपये से शुरू होने वाले टिकटों के साथ, आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 को लेकर उत्साह कई गुना बढ़ गया है. हम एक विश्व स्तरीय मैच-दिवस का अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो खेल के प्रति भारत के जुनून, आधुनिक सुविधाओं, सुगम व्यवस्था और ऊर्जा से भरपूर स्टेडियमों को दर्शाता है.’

कहां खरीद सकेंगे टिकट?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टिकटों की बिक्री 11 दिसंबर की शाम 6:45 बजे से शुरू हो गई है. आईसीसी ने बताया कि https://tickets.cricketworldcup.com/ पर वर्ल्ड मैचों के लिए टिकट खरीदे जा सकेंगे.

भारत में कहां-कहां खेले जाएंगे मैच?

टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इस टूर्नामेंट में कुल 55 मैच खेले जाएंगे, जिसका क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है. ये सभी मैच भारत और श्रीलंका के 8 वेन्यू पर खेले जाएंगे.
भारत में नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद), एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेन्नई), अरुण जेटली स्टेडियम (नई दिल्ली), वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई) और ईडन गार्डन्स (कोलकाता) में मैच खेले जाएंगे. वहीं, श्रीलंका के आर. प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो), सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड (कोलंबो) और पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (कैंडी) में वर्ल्ड कप के मुकाबले होंगे.

मौजूदा चैंपियन है टीम इंडिया

भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगा. ऐसे में भारतीय टीम अपने चैंपियन टाइटल को बचाने की पूरी कोशिश करेगी. साल 2024 में आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का 9वें एडिशन की मेजबानी अमेरिका और वेस्टइंडीज ने की थी. यह वर्ल्ड कप 2 जून से 29 जून 2024 तक खेला गया था. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया फाइनल का मुकाबला जीतकर वर्ल्ड चैंपियन बनी थी. भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराया था.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

निलंबन के बाद इंस्पेक्टर नीरज तोमर का नया वीडियो, महिला पुलिसकर्मी संग मंदिर में शादी का दावा

Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…

Last Updated: October 24, 2026 16:34:30 IST

भारत ने फिर पलटी बाजी, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त, तिलक वर्मा रहे हीरो

India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…

Last Updated: October 24, 2026 16:28:05 IST

भिवानी में BBA छात्र पर जानलेवा हमला, कार से टक्कर मारकर गिराया, लाठी-डंडों से तोड़े हाथ-पैर

BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…

Last Updated: October 24, 2026 16:23:21 IST

Abhishek Sharma World Record: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I पावरप्ले में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

Abhishek Sharma World Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में…

Last Updated: October 24, 2026 15:59:51 IST

13 साल के शिबू खान को न्याय दिलाने के लिए निकला कैंडल मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…

Last Updated: October 24, 2026 15:43:40 IST

देवी विसर्जन जुलूस में मस्जिद के पास हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:22 IST