<
Categories: मनोरंजन

New Year: साल 2026 के January में होगा बड़ा धमाका! थिएटर पर तहलका मचाएंगी ये 6 फिल्में

January 2026 Theatre Release: साल 2026 का पहला महीना यानी जनवरी बेहद धमाकेदार होने वाला है, क्योंकि इस महीने में 6 बड़ी फिल्में थिएटर्स पर तहलका मचाने वाली है और धूम मचा देने वाली हैं. ऐसे में नए साल का पहला महीना फुल ऑन एंटरटेनमेंट भरा रहने वाला है.

January 2026 Theatre Release: साल 2026 के पहले महीना यानी जनवरी में बेहद बड़ा धमाका होने वाला है, क्योंकि इस महीने में सिनेमाघरों में एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हो रही हैं, इनमें  कॉमेडी, हॉरर ड्रामा, साइकोलॉजिकल थ्रिलर और देशभक्ति  और एक्शन ड्रामा तक शामिल हैं. यानी साल 2026 में जनवरी का महीना फुल ऑन एंटरटेनमेंट भरा रहने वाला है. आइये जानते हैं 2026 के जनवरी में कौन सी फिल्म कब रिलीज हो रही है? 

‘मयसभा’ (Mayasabha Release Date)

‘मायासभा’, एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन  ‘तुम्बाड’ फेम राही अनिल बर्वे कर रहे हैं. इस फिल्म में जावेद जाफरी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म ‘मायासभा’ की कहानी असफल फिल्म निर्माता के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने बेटे के साथ अपने जर्जर थिएटर में रहता है. इसके बाद जो फिल्म में होगा वो देखने लायक हैं. फिल्म लोगों को काफी पसंद आने वाली है. फिल्म ‘मायासभा’ 16 जनवरी 2026 को सभी थिएटर्स पर रिलीज होगी.

हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ (Happy Patel: Khatarnak Jasoos Release Date)

फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’, एक अनोखी डार्क स्पाई कॉमेडी एंटरटेनर होने वाली है. इस फिल्म में आमिर खान और इमरान खान गेस्ट अपीयरेंस में नजर आएंगे. अभी तक फिल्म का प्लॉट रिवील नहीं किया गया है. ये फिल्म भी साल 2026 की 16 जनवरी के दिन सिनेमाघरों पर रिलीज होगी.

‘राहु केतु’ (Rahu Ketu Release Date)

‘राहु केतु’ एक जबरदस्त कॉमेडी फिल्म होने वाली है, ऐसा इसलिए क्योंकि इस फिल्म में ‘फुकरे’ की फेमस जोड़ी पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा एक बार फिर स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं. ये फिल्म 2026 के 16 जनवरी के दिन ही सभी थिएटर्स पर तहलका मचाएगी.

‘वन टू चा चा चा’ (One Two Cha Cha Chaa Release Date)

‘वन टू चा चा चा’ भी एक कॉमेडी एक्शन ड्रामा फिल्म होने वाली है, जो थिएटर पर लोगों को काफी मजेदार एक्सपीरिएंस देने वाली है. इस फिल्म में ललित प्रभाकर, अनंत जोशी, आशुतोष राणा, अभिमन्यु सिंह, हर्ष मयार, मुकेश तिवारी, नायरा बनर्जी जैसे कई बेहतरीन कलाकार शामिल है. यह फिल्म भी 16 जनवरी 2026 को रिलीज हो रही है.

‘बॉर्डर 2′(Border 2 Release Date)

‘बॉर्डर 2’, साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है. यह फिल्म देशभक्ती पर आधारित है. बॉर्डर 2, 2026 की सबसे बड़ी रिलीज में से एक होने वाली है. इस फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड है. इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा जैसे कई बेहतरीन कलाकार नजर आएंगे. फिल्म ‘बॉर्डर 2’ सभी सिनेमाघरों पर 23 जनवरी 2026 पर रिलीज होगी.

‘हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट’ (Haunted 3D: Ghosts Of The Past Release Date)

‘हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट’, साल 2011 में रिलीज हुई सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी’ का सीक्वल है. इस फिल्म में महाअक्षय चक्रवर्ती, चेतना पांडे, गौरव बाजपेयी, हेमंत पांडे, श्रुति प्रकाश और प्रणीत भट अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. फिल्म की कहानी ऐसे कपल पर आधारित है, जो भूतिया हवेली में रहने जाते हैं. फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट’, 30 जनवरी, 2026 के दिन सभी थिएटर्स पर रिलीज होगी.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

हापुड़ में ड्यूटी के दौरान दरोगा की मौत, रातभर कुर्सी पर बैठे रहे लक्ष्मण सिंह, सुबह ग्रामीणों को हुआ शक

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बहादुरगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह…

Last Updated: November 3, 2026 23:16:14 IST

PNB में 10.24 करोड़ की हेराफेरी, महिला बैंककर्मी और निजी सहयोगी गिरफ्तार, पुणे से पकड़ा गया आरोपी

PNB scam: ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक की पाई शाखा में खाताधारकों के खातों…

Last Updated: November 3, 2026 23:05:09 IST

Moradabad Viral Video: सड़क बुर्का पहनी महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, युवक को जड़ा थप्पड़,  मुरादाबाद का वीडियो चर्चा में

Moradabad Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सड़क पर एक बुर्का पहनी महिला और…

Last Updated: November 3, 2026 22:47:58 IST

मुर्गे के खून से लिखता था लव लेटर, निजी वीडियो से तुड़वाए शादी के रिश्ते, KGMU के पूर्व डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप

KGMU case: लखनऊ के KGMU के पूर्व रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज मलिक पर…

Last Updated: November 3, 2026 22:17:52 IST

Dombivali murder case: शराब पीते वक्त दोस्त से हुआ झगड़ा, लात-घूंसों से कर दिया कत्ल, 20 दिन बाद खुद खोला राज

Dombivali murder case: महाराष्ट्र के डोंबिवली में 9 अक्टूबर को शराब पीने के दौरान हुए…

Last Updated: November 3, 2026 21:57:03 IST

Gurnoor Brar Viral Chat: गुरनूर बराड़ की प्राइवेट चैट वायरल, शर्टलेस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा, जानें क्या है पूरा मामला

Gurnoor Brar Viral Chat: भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ के नाम से सोशल मीडिया पर…

Last Updated: November 3, 2026 20:08:45 IST