<

T20 World Cup 2026: पाक मूल के अमेरिकी खिलाड़ियों को वीजा देने से इनकार! जानें इस नए विवाद की सच्चाई

T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन किया जाना है. इसको लेकर एक नया विवाद शुरू हो गया. पाकिस्तान में जन्मे अमेरिकी क्रिकेटर्स को भारत में आने का वीजा नहीं मिल पा रहा है. जानें पूरा मामला...

T20 World Cup 2026: 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है. इस टूर्नामेंट से पहले एक नया विवाद शुरू हो गया है. वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले ही अमेरिकी टीम मुश्किल में फंस गई है. दरअसल, पाकिस्तानी मूल के 4 अमेरिकी खिलाड़ियों को भारत आने का वीजा नहीं मिला है. इसको लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. साथ ही इन खिलाड़ियों के टी20 वर्ल्ड कप में खेलने पर भी खतरा मंडरा रहा है. बता दें कि अगले महीने 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है, जो कि 8 मार्च तक खेला जाएगा. इस बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर कर रहे हैं.

इस बीच नया मामला सामने आया कि पाकिस्तान में जन्मे अमेरिकी टीम के 4 खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप के लिए भारत आने का वीजा नहीं दिया गया है. अमेरिकी टीम के एक खिलाड़ी ने ‘टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट’ को बताया कि उसे और तीन अन्य साथी खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आने का वीजा नहीं मिला है.

कब सामने आया मामला?

यह मामला तब सामने आया, जब अमेरिकी क्रिकेटर अली खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के लिए उनका वीजा आवेदन खारिज कर दिया गया है. अली खान ने इसको लेकर भारत पर भी तंज कसा. उन्होंने अपने एक साथी खिलाड़ी के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाते हुए एक तस्वीर शेयर की, जिसके कैप्शन में लिखा, ‘India Visa Denied, But KFC for the Win’. कई लोग अली खान के इस कैप्शन को भारत पर तंज बता रहे हैं. इसको लेकर सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना की जा रही है.

किन खिलाड़ियों को नहीं मिला वीजा?

अमेरिकी टीम के तेज गेंदबाजी अली खान ने टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट को एक वीडियो मैसेज में बताया, ‘हां, यह सच है कि तीन पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों को भारतीय वीजा नहीं मिला है, जिसका मतलब है कि हम टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.’ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टी20 वर्ल्ड कप के लिए यूएसए की 20 सदस्यीय टीम में शामिल कुल 4 पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों को वीजा नहीं मिला है. इनमें अली खान के अलावा शायन जहांगीर, मोहम्मद मोहसिन और एहसान आदिल हैं. इन सभी खिलाड़ियों का जन्म पाकिस्तान में हुआ, लेकिन अब वे अमेरिका के नागरिक हैं भारत के वीजा नियमों के तहत, पाकिस्तान में जन्मे सभी लोगों को अपने जन्म के देश के पासपोर्ट का इस्तेमाल करके वीजा के लिए आवेदन करना होता है.

क्यों नहीं मिला वीजा?

दरअसल, भारत के वीजा नियमों के तहत, पाकिस्तान में जन्मे सभी लोगों को अपने जन्म के देश के पासपोर्ट का इस्तेमाल करके वीजा के लिए अप्लाई करना होता है. इस नियम से कुल 8 देशों के कई खिलाड़ी प्रभावित होंगे. USA के अलावा UAE, ओमान, नेपाल, कनाडा, इंग्लैंड, जिम्बाब्वे और नीदरलैंड्स की टीम में भी कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पाकिस्तानी मूल के हैं. ऐसे में इन खिलाड़ियों के लिए भारत आने के लिए वीजा मिलने में परेशानी हो सकती है. इससे पहले भी पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों के साथ ऐसी समस्या देखने को मिली है.

हालांकि क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, वीजा मंजूरी प्रक्रिया अभी भी जारी है और कोई औपचारिक अस्वीकृति नहीं हुई है. अधिकारियों ने बताया है कि स्थापित परिचालन प्रक्रियाओं के तहत आवेदनों की जा रही है. रिपोर्ट में आगे कहा गया कि नियुक्ति के चरण में वीजा जारी नहीं किए गए थे, लेकिन उन्हें औपचारिक रूप से अस्वीकार भी नहीं किया गया है. भारतीय दूतावास ने अमेरिकी टीम प्रबंधन को सूचित किया है कि कुछ आवश्यक दस्तावेज प्राप्त हो चुके हैं, लेकिन विदेश मंत्रालय से अतिरिक्त जानकारी का इंतजार है, जिसके बाद वीजा प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

8th Pay Commission: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में हो सकती है बढ़ोतरी, खाते में आएगा मोटा पैसा

DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…

Last Updated: April 6, 2026 08:21:20 IST

IPL 2026 Point Table: 11 मैचों के बाद कौन सी टीम टॉप पर है? पर्पल और ऑरेंज कप का भी जानिए हाल

IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…

Last Updated: April 6, 2026 08:10:16 IST

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST