<
Categories: खेल

एशियन गेम्स से पहले टीम इंडिया के साथ ‘खेला’! प्लेयर्स की जर्सी-किट में हुआ झमेला, फिर BCCI ने…

Asian Games 2026: एशियन गेम्स से पहले टीम इंडिया की तैयारियों के बीच जर्सी और किट के साइज़ को लेकर परेशानी सामने आई. खिलाड़ियों के लिए सही किट का इंतजार है, वहीं BCCI ने ठहरने की व्यवस्था भी अपने स्तर पर की.

Asian Games 2026: एशियाई खेलों के मैदान पर उतरने से पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को एक अलग तरह की चुनौती का सामना करना पड़ा है. टीम के खिलाड़ी रविवार तड़के जापान के लिए रवाना होने की तैयारी में थे लेकिन उससे पहले उन्हें अपनी सही साइज़ की किट का इंतजार करना पड़ा. PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, खिलाड़ियों की जर्सी को लेकर BCCI और इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) के किट सप्लायर JSW इंस्पायर के बीच बातचीत हुई.

बता दें कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम 28 सितंबर से शुरू होने वाले एशियाई खेलों में हिस्सा लेगी. हालांकि इससे पहले 22 सितंबर को जापान के खिलाफ होने वाले एकमात्र T20I मुकाबले में खिलाड़ी अपनी नियमित किट में नजर आएंगे.

जर्सी और किट की परेशानी

दरअसल, एशियाई खेलों के लिए भारतीय खिलाड़ियों को दो अलग-अलग तरह की जर्सी की जरूरत है. एक जर्सी जापान के खिलाफ होने वाले द्विपक्षीय मुकाबले के लिए होगी. वहीं दूसरी आधिकारिक एशियन गेम्स जर्सी होगी. IOA के एक सूत्र ने PTI को बताया कि खिलाड़ियों की किट के साइज़ को लेकर कुछ दिक्कतें सामने आई थीं लेकिन उनमें से ज्यादातर को सुलझा लिया गया है. कुछ किट अभी भी बाकी थीं, जिन्हें जल्द टीम तक पहुंचाने की बात कही गई है.

होटल इंतजाम में भी गड़बड़झाला

मामला सिर्फ जर्सी तक सीमित नहीं रहा. नागोया में टीम के ठहरने की व्यवस्था भी BCCI के लिए चुनौती बन गई. दूसरे भारतीय एथलीटों को रहने की जगह में चेक-इन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा था. ऐसे में BCCI ने पुरुष क्रिकेट टीम के लिए अपने स्तर पर होटल का इंतजाम करने का फैसला किया. IOA की ओर से उपलब्ध कराए गए कमरों को लेकर भी एक समस्या सामने आई. कहा जा रहा है कि कमरों में खिलाड़ियों के बड़े किट बैग रखने तक के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी. साथ ही, नागोया में क्रिकेट की सुविधाओं और खेलने के मैदान को लेकर भी सवाल उठे हैं.

महिला क्रिकेट टीम को नहीं हुई परेशानी

दिलचस्प बात यह है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की रहने की व्यवस्था को लेकर ऐसी कोई परेशानी सामने नहीं आई. महिला टीम IOA की ओर से उपलब्ध कराए गए स्थान पर ही ठहरी है. इस बार एशियाई खेलों के लिए कोई पारंपरिक ‘गेम्स विलेज’ नहीं बनाया गया है. आयोजकों ने खिलाड़ियों के ठहरने के लिए क्रूज़ शिप, कंटेनर और होटलों का इस्तेमाल किया है.

ये भी पढ़ें: Abhishek Sharma Century: मैदान पर बल्ले का कमाल, फिर शिव भक्ति में लीन हुए अभिषेक शर्मा; ‘ॐ नमः शिवाय’ वाले VIDEO ने खींचा ध्यान

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Patna Crime: रात में काम से लौट रही महिला की गोली मारकर हत्या, बेली रोड पर वारदात से मचा हड़कंप

Patna Crime: बिहार की राजधानी पटना में एक महिला अपना काम खत्म करके निकली थी.…

Last Updated: October 29, 2026 23:14:05 IST

MP Crime: करवा चौथ पर रिश्तों का खात्मा! सिलबट्टे से कुचलकर पत्नी की हत्या, हैरान कर देगा मामला

MP Crime: जहां एक तरफ पूरे देश में करवा चौथ की धूम है. वहीं दूसरी…

Last Updated: October 29, 2026 22:48:41 IST

शिवपुरी में एक ही दिन उजड़ गए दो परिवार, दो सगी बहनों और चार बच्चों की मौत से पसरा मातम, क्या है वजह?

Shivpuri News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 29, 2026 22:19:32 IST

Caught on Camera: ‘भाई, टोंटी बंद कर दो…’ घर में घुसकर बंदर ने पिया पानी और फिर मानी महिला की बात

Caught on Camera: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 29, 2026 19:07:34 IST

Delhi Crime News: एक्स्ट्रा छोले मांगने पर विवाद, 35 वर्षीय संदीप की चाकू मारकर हत्या

Delhi Crime News: दिल्ली के निहाल विहार में अतिरिक्त छोले मांगने पर हुए विवाद में…

Last Updated: October 29, 2026 18:48:48 IST

Caught on CCTV: 20 रुपये की कचौरी खा रहा था एजेंट, 20 लाख का थैला लेकर फुर्र हो गए चोर

Caught on CCTV: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें…

Last Updated: October 29, 2026 18:40:44 IST