Live TV
Search
Home > खेल > Abhishek Sharma Century: मैदान पर बल्ले का कमाल, फिर शिव भक्ति में लीन हुए अभिषेक शर्मा; ‘ॐ नमः शिवाय’ वाले VIDEO ने खींचा ध्यान

Abhishek Sharma Century: मैदान पर बल्ले का कमाल, फिर शिव भक्ति में लीन हुए अभिषेक शर्मा; ‘ॐ नमः शिवाय’ वाले VIDEO ने खींचा ध्यान

Abhishek Sharma Record: अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे T20 में सिर्फ 30 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया. 9 चौकों और 10 छक्कों की मदद से कई रिकॉर्ड अपने नाम किए.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-09-18 13:04:46

Mobile Ads 1x1

Abhishek Sharma T20I Century: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरे T20 मैच में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी बैटिंग से क्रिकेट की दुनिया में एक नया इतिहास रच दिया है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में सेंचुरी पूरी करके इंटरनेशनल T20 क्रिकेट के कई वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिए. अभिषेक शर्मा ने सेंचुरी पूरी करते समय सिर्फ 30 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 10 छक्के लगाए. 

अभिषेक शर्मा की तीसरी सेंचुरी 

यह अभिषेक शर्मा के इंटरनेशनल T20 करियर की तीसरी सेंचुरी है. इस सेंचुरी के साथ ही वह टेस्ट खेलने वाले देश की ओर से T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज सेंचुरी बनाने वाले पहले बैट्समैन बन गए. ओवरऑल यह इंटरनेशनल T20 क्रिकेट के इतिहास की तीसरी सबसे तेज सेंचुरी है. रोहित शर्मा ने 2017 में इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों में सेंचुरी बनाई थी, यह रिकॉर्ड अब अभिषेक के नाम है. 

108 रन बनाकर हुए आउट 

सेंचुरी के बाद भी उन्होंने अपनी आक्रामक बैटिंग जारी रखी. आखिर में वह 34 गेंदों में 108 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने इस ऐतिहासिक पारी में कुल 9 चौके और 11 छक्के लगाए. अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने उनकी तूफानी पारी को रोककर उनका विकेट लिया. सेंचुरी पूरी करते समय उनका स्ट्राइक रेट 333.33 रहा.

सेंचुरी बनाने के बाद अभिषेक का खास सेलिब्रेशन

शतक बनाने के बाद अभिषेक ने खूब सेलिब्रेट किया. उन्होंने सेंचुरी बनाई और 30वीं बॉल पर जब वह दौड़कर मैदान में उतरे और घुटने मोड़कर मैदान पर बैठ गए और ओम नमः कहने लगे. उनका सेलिब्रेशन करने का ये अंदाज लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया. इस सेलिब्रेशन की वीडियो भी सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है. लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. इससे पहले भी उनके ‘L’ वाला विनिंग पोज भी काफी वायरल हुआ था. वहीं अब ये सेलिब्रेशन भी लोगों के काफी पसंद आ रहे हें. 

ये भी पढ़ें:  Eng vs SL: जोस बटलर ने क्रिकेट के महारिकॉर्ड को किया अपने नाम, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज; कोहली भी पीछे

इंडिया फाइनल के 11 खिलाड़ी 

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: गौतम गंभीर के वो 5 तुरुप के इक्के, जिनके दम पर भारत ने किया क्लिन स्विप; एशियन गेम्स के लिए मास्टरप्लान तैयार ?

MORE NEWS