<

IND vs SA: गौतम गंभीर की खराब रणनीति, बल्लेबाजों का सरेंडर… 5 कारण से समझिए सुपर 8 में क्यों डूबी टीम इंडिया की लुटिया

IND vs SA: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. जानिए टीम इंडिया की हार के पांच बड़े कारण.

IND vs SA: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाफ 76 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस बड़े मैच में फैंस को टीम इंडिया से जीत की उम्मीद थी, लेकिन कुछ बड़ी गलतियों की वजह से मुकाबला हाथ से निकल गया. आइए आसान शब्दों में समझते हैं हार के वो पांच कारण.
गंभीर और सूर्यकुमार यादव की की खराब रणनीति: मैच के बाद प्लेइंग इलेवन में बदलाव और गेंदबाजी के फैसलों पर सवाल उठे. सही समय पर सही निर्णय न लेने से मैच का रुख बदल गया. गावस्कर ने मैच से पहले कहा था कि अक्षर पटेल को खिलाना चाहिए. लेकिन वह प्लेइंग XI में नहीं थे. वाशिंगटन सुंदर की जगह उन्हें मौका दिया जा सकता था. सुंदर ने इस मैच में न बल्ले से और न ही गेंद से योगदान दिया.
भारत की खराब शुरुआत: दूसरा कारण रहा खराब शुरुआत. भारतीय ओपनर बल्लेबाज टीम को तेज और मजबूत शुरुआत नहीं दे सके. पावरप्ले में ही विकेट गिर गए, जिससे टीम दबाव में आ गई. टी20 मैच में शुरुआत बहुत मायने रखती है और यही भारत के लिए परेशानी बन गई. सूर्या और गंभीर ने अभिषेक शर्मा को लगातार मौके दिए हैं. उनकी जगह संजू को मौका देना चाहिए था.
मिडिल ऑर्डर फ्लॉप: तीसरा कारण मध्यक्रम का नहीं चल पाना रहा. जब टीम को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत थी, तब बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके. एक के बाद एक विकेट गिरते रहे और रन बनाने की रफ्तार भी धीमी हो गई. इससे टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी या लक्ष्य का पीछा करते समय पिछड़ गई. सिर्फ शिवम दुबे के बल्ले से रन निकले.
गेंदबाजी मन के मुताबिक नहीं: चौथा कारण गेंदबाजी में ढिलाई रही. भारतीय गेंदबाजों ने कुछ अच्छे ओवर जरूर डाले, लेकिन बीच के ओवरों में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने खुलकर रन बनाए. खासकर आखिरी ओवरों में ज्यादा रन देना टीम के लिए भारी साबित हुआ. हार्दिक ने 20वें ओवर में 20 रन लुटाए.
दबाव में आ गई थी टीम इंडिया: पांचवां कारण दबाव में प्रदर्शन का गिरना रहा. बड़े टूर्नामेंट के अहम मैचों में मानसिक मजबूती जरूरी होती है. दक्षिण अफ्रीका ने आत्मविश्वास के साथ खेला, जबकि भारतीय खिलाड़ी दबाव में सामान्य प्रदर्शन नहीं कर सके. अब टीम इंडिया को इन गलतियों से सीख लेकर आगे बेहतर प्रदर्शन करना होगा.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक किस राशि को मिलेगा फायदा, किसे बरतनी होगी सावधानी?

Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…

Last Updated: October 23, 2026 17:31:22 IST

Diljit Dosanjh Delhi Concert: 30 अक्टूबर को दिल्ली में होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट; मुंबई में मिली हमले की धमकी

Diljit Dosanjh Delhi Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली लाइव कॉन्सर्ट को मंजूरी मिल…

Last Updated: October 23, 2026 17:27:02 IST

Barangaon Panchayat elections: हनुमान बेनीवाल के गांव में सरपंच की कुर्सी पर घमासान, आमने-सामने आईं दो सगी बहनें

Barangaon Panchayat elections: राजस्थान के नागौर जिले के बरणगांव में सरपंच पद के लिए सात…

Last Updated: October 23, 2026 16:58:30 IST

अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरे का साया, बच्चे भी निशाने पर

Bomb Threat: मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को बम से उड़ाने की धमकी…

Last Updated: October 23, 2026 16:44:44 IST

भारत-पाकिस्तान की दूरियां मिटा रही Gen Z की पसंद, पाकिस्तानी गानों से ड्रामों तक क्यों बढ़ रहा युवाओं का क्रेज?

India pakistan gen z cultural connection: भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के बावजूद…

Last Updated: October 23, 2026 16:42:10 IST

हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! महंगाई भत्ता बढ़ा, जानें किसे कितना फायदा, कब मिलेगा पैसा

Himachal Government Employees Dearness Allowance: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी कर्मचारियों…

Last Updated: October 23, 2026 17:00:49 IST