कृति सेनन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस वीडियो में कृति अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ लंदन में देखी जा रही हैं. दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ है.
रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ नजर आईं कृति सेनन
Kriti Sanon Rumoured Boyfriend: कृति सेनन इन दिनों लंदन में हैं और वो अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग समय बिता रही हैं. हाल ही में उन्हें उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ स्पॉट किया गया है. इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस खुद से नौ साल छोटे बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट कर रही हैं. उन्हें अक्सर कबीर के साथ स्पॉट किया जाता है. हाल ही में कृति की बहन नुपुर सेनन की शादी थी. उस समय भी कबीर बहिया वहां पर मौजूद थे. उन्हें कृति के परिवार के साथ समय बिताते स्पॉट किया गया था.
अब सोशल मीडिया पर कृति सेनन और कबीर बहिया ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है. हालांकि वे लंदन में साथ में हैं और समय बिता रहे हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें कबीर और कृति एक दूसरे का हाथ पकड़कर लंदन की सड़कों पर घूमते नजर आए थे. किसी फैन ने उन्हें स्पॉट किया और उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड की.
इस वीडियो में कृति ब्राउन टॉप और जैकेट के साथ ही ब्लू जीन्स और बूट में नजर आई थीं. वहीं कबूर ने ब्लू कलर का ट्रैक सूट पहना था. दोनों हाथ पकड़कर घूम रहे थे और अपनी ही बातों में बिजी थे. जब फैन ने उनकी वीडियो शूट की, उस समय कबीर की नजर कैमरे पर पड़ी लेकिन कृति बातें कर रही थीं.
कबीर और कृति का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे काफी पसंद किया जा रहा है. लोग कृति के साथ ही कबीर को भी काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं कुछ लोगों का मानना है कि इस तरह से किसी की प्राइवेसी में दखल डालना गलत है. बता दें कि कृति जल्द शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ ‘कॉकटेल 2’ में नजर आने वाली हैं.
एक थाई महिला ने कथित तौर पर कानपुर के एक व्यवसायी से ऑनलाइन मुलाकात के…
मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डोसे के अंदर चूहा दिखने का वायरल वीडियो अब एक…
भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…
बेंगलुरु के एक गोदाम प्रबंधक ने कथित तौर पर कर्मचारियों से कहा कि वे या…
बुलंदशहर से वायरल हुए एक वीडियो में कुछ युवतियां एनएच-34 पर चलती स्कॉर्पियो के बोनट…
Kal Ka Rashifal 08 October 2026: 8 अक्टूबर को मेष, कर्क, तुला, वृश्चिक और मकर…