<

IND vs NZ ODI: गिल-अय्यर की वनडे टीम में वापसी, सिराज का भी हुआ ‘कमबैक’; इन खिलाड़ियों को कटा पत्ता

IND vs NZ ODI: भारत की वनडे टीम में ऋषभ पंत को शामिल किया गया है, जबकि जुरेल को बाहर कर दिया गया है. इसके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की वापसी हुई है. देखें भारत की वनडे स्क्वाड...

IND vs NZ ODI Squad Announcement: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए भारत की वनडे टीम का एलान कर दिया गया है. भारत की वनडे टीम में कप्तान शुभमन गिल और उप-कप्तान श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है. हालांकि BCCI ने साफ किया है कि अय्यर की उपलब्धतता उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी. अगर वह पूरी तरह फिट रहते हैं, तो वह वनडे मुकाबलों में हिस्सा लेंगे. वहीं, भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की लंबे समय बाद वनडे टीम में वापसी हुई है. इसके अलावा ऋषभ पंत को भी टीम में रखा गया है. बताया जा रहा था कि पंत की जगह ईशान किशन को टीम में शामिल किया जा सकता है, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने ऋषभ पर भरोसा जताया है. हालांकि विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल काफी निराश होंगे, क्योंकि उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है.

भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को रेस्ट दिया जाएगा. ये दोनों खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में खेलेंगे. साथ ही उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी टीम में चुना गया है, जिसके चलते उनका वर्कलोड मैनेज किया जा रहा है. BCCI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने हार्दिक पांड्या को एक मैच में 10 ओवर गेंदबाजी करने की अनुमति नहीं दी है इसके अलावा आगामी ICC पुरुष टी20 विश्व कप को देखते हुए उनके वर्कलोड को मैनेज किया जा रहा है

सिराज की लंबे समय बाद वापसी

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को पिच की परिस्थितियों के कारण चैंपियंस ट्रॉफी के लिए नहीं चुना गया था. इसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शामिल किया गया था, लेकिन फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में नजरअंदाज कर दिया गया था. अब एक बार फिर टीम इंडिया के मैनेजमेंट ने सिराज पर भरोसा जताया है. वहीं, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को एक बार फिर वनडे टीम में मौका नहीं मिला है. चोट से वापसी करने के बाद शमी बंगाल के लिए सभी फॉर्मेट में खेल रहे हैं, लेकिन उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में मौका नहीं दिया जा रहा है.

गायकवाड़ का कटा पत्ता

ऋतुराज गायकवाड़ को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम में शामिल नहीं किया गया है। इससे पहले उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका दिया गया था। इस दौरान गायकवाड़ ने श्रेयस अय्यर की जगह बल्लेबाजी की थी। 3 मैचों की 2 पारियों में गायकवाड़ ने 1 शतक भी लगाया था। हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे के लिए अय्यर की वापसी हुई है, जिसके चलते गायकवाड़ को ड्रॉप कर दिया गया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान)*, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल.

ODI सीरीज का शेड्यूल

पहला वनडे: 11 जनवरी (वडोदरा)
दूसरा वनडे: 14 जनवरी (राजकोट)
तीसरा वनडे: 18 जनवरी (इंदौर) 

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

‘गरवी वारसो’ में महाष्टमी पर आचार्यश्री भाविन और पू. मननजी ने की महाआरती

वर्ल्ड रिकॉर्ड वाले डांडिया नवरात्रि में गुरु-आचार्य, मेयर, अधिकारियों और भाजपा के गुजरात संगठन महामंत्री…

Last Updated: October 20, 2026 17:37:19 IST

शिवा शर्मा मामले में श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन तक पुलिस को देती रही चकमा; नेपाल से नागपुर तक ऐसे पहुंची जांच

Shiva Sharma Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के बाद से उसकी कथित…

Last Updated: October 20, 2026 16:30:47 IST

JNU में 17 दिन बाद खत्म हुई छात्रों की भूख हड़ताल, 5 छात्रों का निष्कासन रद्द करने का निर्देश

JNU Students Hunger Strike: JNU में पिछले 17 दिनों से चल रही छात्रों की भूख…

Last Updated: October 20, 2026 16:09:02 IST

दिल्ली में 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, CJP पर तंज या स्वच्छता का संदेश? क्या बोली कमेटी?

Delhi Cockroach Effigy: दिल्ली के पीतमपुरा में दशहरे से पहले रावण के पुतले के साथ…

Last Updated: October 20, 2026 15:52:17 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 15:37:17 IST

Ruturaj Gaikwad Century: रणजी ट्रॉफी में नंबर 7 पर उतरकर ऋतुराज ने जड़ा शतक, टेस्ट टीम के लिए ठोकी दावेदारी

Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सातवें नंबर…

Last Updated: October 20, 2026 15:29:25 IST