<
Categories: गुजरात

Mosque Viral Video: पहले मस्जिद की मीनारों पर फोड़े पटाखे, वीडियो वायरल हुआ तो मांगी नीलेश कुंडल ने माफी!

Nilesh Kundal Apology: गुजरात के नवसारी से सामने आए एक वीडियो ने दीवाली के जश्न के बीच विवाद खड़ा कर दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक व्यक्ति कथित तौर पर पटाखे जलाकर मस्जिद की मीनारों की ओर फेंकता दिखाई दे रहा है. दिलचस्प बात तो यह है कि इस कांड के बाद दोनों आरोपियों के माफी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Gujarat Mosque Firecrackers Controversy: गुजरात के नवसारी से सामने आए एक वीडियो ने दीवाली के जश्न के बीच विवाद खड़ा कर दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक व्यक्ति कथित तौर पर पटाखे जलाकर मस्जिद की मीनारों की ओर फेंकता दिखाई दे रहा है. वीडियो को लेकर धार्मिक स्थल को निशाना बनाने के आरोप लगाए जा रहे हैं. सोशल मीडिया पोस्ट में व्यक्ति की पहचान नीलेश कुंडल के तौर पर बताई गई है. दिलचस्प बात तो यह है कि इस कांड के बाद दोनों आरोपियों के माफी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

नवसारी में मस्जिद को टारगेट करने का आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो, जो गुजरात के नवसारी शहर का माना जा रहा है, बुधवार, 11 नवंबर को सोशल मीडिया पर सामने आया. वीडियो में एक आदमी पटाखे जलाता और उन्हें मस्जिद की मीनारों की तरफ फोड़ता हुआ दिख रहा है. आरोप है कि पटाखों का इस्तेमाल मस्जिद को नुकसान पहुंचाने के लिए किया गया था. वीडियो में दिख रहे आदमी की पहचान नीलेश कुंडल के तौर पर हुई है. हालांकि, उसकी पहचान और घटना के हालात की ऑफिशियल पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.

वीडियो में विवादित बैकग्राउंड म्यूजिक जोड़ा गया

वीडियो को सोशल मीडिया पर बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ शेयर किया गया है, जिसमें ‘बाप तो बाप रहेगा, गोली गोली चलेगी’ जैसे बोल हैं. वीडियो और उसके साथ बज रहे म्यूजिक ने सोशल मीडिया पर गुस्सा भड़का दिया है. कई यूजर्स ने इसे धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाला काम बताया है और कार्रवाई की मांग की है.

माफी मांगने वाला एक वीडियो भी वायरल

The Muslim द्वारा घटना से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि नीलेश कुंडल और उनका एक साथी माफी मांगते दिख रहे हैं. हालांकि, इस कथित माफी के पीछे के हालात और इसकी ऑफिशियल पुष्टि अभी साफ नहीं है.

पुलिस के ऑफिशियल जवाब का इंतजार

फिलहाल, इस मामले में गुजरात पुलिस या लोकल एडमिनिस्ट्रेशन की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना में पुलिस की कार्रवाई और जांच का स्टेटस भी साफ नहीं है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Hardoi Accident: त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं, गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, IT कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत परिवार के 4 की मौत

Hardoi Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को भीषण हादसा हो…

Last Updated: November 11, 2026 22:12:40 IST

Amul Milk Price Hike: आम आदमी पर बढ़ी महंगाई की मार!मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी बढ़ाई दूध की कीमत, जानें नई कीमत

Amul Milk Price Hike: मदर डेयरी के दूध की कीमत बढ़ने के बाद अब अमूल…

Last Updated: November 11, 2026 21:33:40 IST

Maharashtra Crime: सौतेले पिता ने 10 साल की बेटी के साथ बार-बार किया रेप, फिर मां ने चुपके से लगवाया सीसीटीवी कैमरा, फिर हुआ खुलासा

Nagpur Crime: जानकारी के मुताबिक बच्ची अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रहती थी.…

Last Updated: November 11, 2026 21:32:20 IST

Pushkar Mela 2026: कल से शुरू होगी ऊंटों और घोड़ों की रौनक, जानें कैसे पहुंचे ब्रह्मा नगरी और क्या-क्या होगा खास

Pushkar Mela 2026: राजस्थान के पुष्कर मेले में गजब की धूम होने वाली है. यहां…

Last Updated: November 11, 2026 20:54:16 IST

मां ने ड्राइवर से बनाया अवैध संबंध, बेटा करता रहा विरोध, फिर महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर किया बड़ा कांड

Bengaluru Crime: बेलगावी के पुलिस कमिश्नर प्रकाश निकम ने बताया कि मुख्य आरोपी राकेश जमुनी…

Last Updated: November 11, 2026 20:40:08 IST