Begusarai Gangrape Case: बिहार के बेगूसराय में एक कुछ महीने पहले एक महिला के साथ गैंगरेप हुआ. अब गैंगरेप के कुछ आरोपियों ने उसे छत से फेंक दिया. इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.
बिहार के बेगुसराय में गैंगरेप पीड़िता को छत से फेंका
Begusarai Gangrape Case: बिहार के बेगूसराय से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने महिला सुरक्षा और अपराधियों के बेखौफ होने पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां गैंगरेप की 30 वर्षीय पीड़िता को कथित तौर पर उसके ही पड़ोसी ने एक इमारत की छत से नीचे फेंक दिया. इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी पड़ोसी भोंगल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.
पीड़िता के परिवार वालों का आरोप है कि महिला पर जून में दर्ज गैंगरेप का मामला वापस लेने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था. परिवार का कहना है कि मंगलवार को हुआ हमला भी इसी दबाव की साजिश का हिस्सा हो सकता है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.
परिजनों के मुताबिक, इस मामले की शुरुआत 11 जून को हुई थी. उस दिन महिला शौच के लिए घर से बाहर निकली थी. इसी दौरान पांच लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ गैंगरेप किया. घटना के बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था. पुलिस के अनुसार, उपचार के दौरान उसके निजी अंगों से कारतूस जैसी एक वस्तु, पत्थर और लकड़ी का टुकड़ा मिला था.
परिवार का आरोप है कि गैंगरेप के कुछ आरोपी करीब तीन महीने पहले भी महिला के घर में घुस आए थे. उस दौरान उन्होंने उसके साथ दोबारा यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की थी. इस मामले ने पीड़िता और उसके परिवार की मुश्किलें और बढ़ा दी थीं. पुलिस के मुताबिक, जून में हुए गैंगरेप के मामले में पांचों आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. अब पीड़िता को छत से फेंकने के मामले में भोंगल कुमार की गिरफ्तारी हुई है.
ये भी पढ़ें: Kulgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला, हमलावरों ने CRPF जवानों पर बरसाईं गोलियां; 3 जवान घायल
Hardoi Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को भीषण हादसा हो…
Nilesh Kundal Apology: गुजरात के नवसारी से सामने आए एक वीडियो ने दीवाली के जश्न…
Amul Milk Price Hike: मदर डेयरी के दूध की कीमत बढ़ने के बाद अब अमूल…
Nagpur Crime: जानकारी के मुताबिक बच्ची अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रहती थी.…
Saharanpur News: सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि रमशा और गुल्फशा नाम…
Pushkar Mela 2026: राजस्थान के पुष्कर मेले में गजब की धूम होने वाली है. यहां…