<

विजय हजारे में शतक बनाकर भी हार्दिक पांड्या टीम इंडिया से OUT! क्यों नहीं मिली न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम में जगह

Team India squad ODI Series Against New Zealand Announced: न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है. मोहम्मद शमी के अलावा दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भी जगह नहीं मिली है.

Team India squad ODI Series Against New Zealand Announced: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board of Control for Cricket in India) ने शनिवार (3 जनवरी, 2026) को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी 11 जनवरी से होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है. शुभमन गिल को टीम इंडिया का कप्तान चुना गया है. ईशान किशन को भी इस टीम में जगह नहीं मिली है, जिन्हें हाल ही में टी-20 टीम में जगह मिली है. इसी तरह मोहम्मद शमी को वनडे टीम में एंट्री नहीं मिली है, जो बहुत दिनों से उम्मीद लगाए हुए है. मोहम्मद सिराज जरूर लंब समय बाद टीम में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं.

हार्दिक पांड्या क्यों नहीं टीम में

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को टीम में जगह नहीं मिली है. बताया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या को लेकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम में खेलने के लिए आराम दिया गया है. वर्ल्ड कप अगले महीने 7 फरवरी को शुरू होगा. इस बीच हार्दिक पांड्या को आराम मिलेगा और वह पूरी तरह फ्रेश माइंड से मैदान पर उतरेंगे. न्यूजीलैंड दौरे से अधिक महत्वपूर्ण टी-20 वर्ल्ड कप 2026 है.

BCCI ने बताई हार्दिक पांड्या को जगह नहीं देने की वजह

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज से हार्दिक पांड्या को दूर रखने की आधिकारिक वजह भी बीसीसीआई ने बताई है. बताया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या को एक मैच में 10 ओवर गेंदबाजी करने की अनुमति नहीं दी गई है. इसके साथ ही आगामी आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप को देखते हुए उन्हें अतिरिक्त भार नहीं दिया जा रहा है. 

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है. ईशान किशन और मोहम्मद शमी को लेकर काफी चर्चा थी कि उन्हें मौका मिलेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं है. श्रेयस अय्यर टीम में जगह बनाने में सफल हुए हैं, लेकिन उनकी भागीदारी फिटनेस कर निर्भर करेगी. हार्दिक पांड्या को लेकर टी20 वर्ल्ड कप टीम से लिए आराम दिया गया है.

11 जनवरी से शुरू होगी वन डे सीरीज

वहीं मोहम्मद सिराज की टीम में लंबे समय बाद वापसी हुई है. इसके अलावा नीतिश कुमार रेड्डी भी जगह बनाने में सफल हुए हैं. यहां पर बता दें कि न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ 11 जनवरी को वडोदरा में शुरू होगी. दूसरा मैच राजकोट (14 जनवरी) में अंतिम और तीसरा मैच इंदौर (18 जनवरी) में होगा. इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा एक साथ खेलते नजर आएंगे.  

भारतीय टीम

 वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान)*, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह और यशस्वी जयसवाल

कौन-कौन जगह बनाने में रहा सफल

जहां मोहम्मद शमी चूके हैं तो कई दिग्गज क्रिकेटर्स को वनडे टीम में जगह भी दी गई है. वनडे टीम में जहां मोहम्मद सिराज की टीम में लंबे समय बाद वापसी हुई है तो वहीं नीतिश कुमार रेड्डी भी जगह बनाने में सफल हुए हैं.

शानदार फॉर्म में हैं हार्दिक

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन‍ दिनों शानदार फॉर्म में भी चल रहे हैं. विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ौदा की ओर खेलते हुए विदर्भ के खिलाफ शनिवार (3 जनवरी,2026) को शतक लगाया है. इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में 4 मुकाबलों में 142 रन बनाए थे. इसके अलावा 3 विकेट भी लिए थे. हार्दिक ने टी-20 मुकाबलों में ने 2 अर्धशतक भी जड़े थे.

टीम इंडिया को मिलेगा मेजबानी का लाभ!

इस बार भी भारतीय टीम का लक्ष्य है कि वह सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में जीते. इस बार भारत और श्रीलंका वर्ल्ड कप के मेजबान हैं. ज्यादातर मैच भारत में होंगे. ऐसे में भारत के पास वर्ल्ड कप जीतने का अच्छा मौका होगा. सबसे बड़ी बात यह है कि होम ग्राउंड पर खेलने का भी लाभ भारत को मिलने वाला है.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST