<

कोई 25 साल, तो कोई 24 साल… दुनिया के वो 5 क्रिकेटर, जो लंबे समय तक टेस्ट खेलते रहे, थके ही नहीं

टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय तक खेलना हर किसी खिलाड़ी के बस की बात नहीं होती है. टेस्ट में लंबे समय तक खेलने के लिए मेहनत और इंसान का पूरा समर्पण लगता है. आइए जानते हैं कि टेस्ट में लंबे समय तक खेलने वाले टॉप 5 खिलाड़ी कौन कौन से हैं.

टेस्ट क्रिकेट को क्रिकेट के खेल का सबसे कठिन फॉर्मेट माना जाता है. यहां बल्लेबाजी करना हर किसी बल्लेबाज की बस की बात नहीं होती. क्रिकेट इतिहास में कुछ ऐसे खिलाड़ी हुए हैं जिन्होंने 20 साल से भी ज्यादा समय तक अपने देश के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला. इन खिलाड़ियों ने अपने लगातार अच्छे प्रदर्शन से साबित किया कि मेहनत और लगन के दम पर लंबे समय तक सफलता हासिल की जा सकती है. आइए जानते हैं उन टॉप 5 क्रिकेटरों के बारे में जिन्होंने लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट खेला.

इस लिस्ट में सबसे ऊपर इंग्लैंड के महान ऑलराउंडर विल्फ्रेड रोड्स का नाम है. उन्होंने 1 जून 1899 को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया और 12 अप्रैल 1930 तक खेलते रहे. उनका टेस्ट करियर 30 साल 315 दिन का रहा, जो आज भी सबसे लंबा माना जाता है. उन्होंने इंग्लैंड के लिए 58 टेस्ट मैच खेले. वहीं, दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के ब्रायन क्लोज़ हैं. उन्होंने 23 जुलाई 1949 से 13 जुलाई 1976 तक 26 साल 356 दिन का टेस्ट करियर पूरा किया और 22 टेस्ट मैच खेले. तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के फ्रैंक वूली हैं, जिन्होंने 25 साल 13 दिन लंबे करियर में 64 टेस्ट मैचों में अपनी टीम का प्रतिनिधित्व किया.

जॉर्ज हेडली ने छोड़ी अलग पहचान
वेस्टइंडीज़ के दिग्गज बल्लेबाज़ जॉर्ज हेडली इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. उनका टेस्ट करियर 11 जनवरी 1930 से 21 जनवरी 1954 तक यानी 24 साल 10 दिन चला. उन्होंने सिर्फ 22 टेस्ट मैच खेले, लेकिन अपनी शानदार बल्लेबाजी से दुनिया भर में पहचान बनाई. बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से उन्हें “ब्लैक ब्रैडमैन” भी कहा जाता था. आज भी वे वेस्टइंडीज क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाज़ों की लिस्ट में शामिल हैं.

सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड आज भी खास
भारत के महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं. उन्होंने 15 नवंबर 1989 को टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा और 16 नवंबर 2013 तक खेलते रहे. उनका टेस्ट करियर 24 साल 1 दिन का रहा. इस दौरान उन्होंने रिकॉर्ड 200 टेस्ट मैच खेले और 15,921 रन बनाए. सचिन समेत इस लिस्ट के सभी खिलाड़ियों ने दिखाया कि लंबे समय तक शीर्ष स्तर पर बने रहने के लिए प्रतिभा के साथ मेहनत सबसे ज्यादा जरूरी होता है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Petrol-Diesel Price Today: 6 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! कहीं बढ़े दाम तो कहीं राहत, देखें पूरी लिस्ट

Petrol-Diesel Price Today 6 Oct 2026: 6 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल के दामों में ज्यादातर…

Last Updated: October 6, 2026 07:34:15 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: सोमवार को भी नहीं थमा Drishyam 3 का तूफान! Ajay Devgn की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गर्दा

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: 'दृश्यम: द कंक्लूजन'' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार…

Last Updated: October 6, 2026 07:01:13 IST

Weather Update Today 6 Oct 2026: मौसम ने फिर बदली करवट! दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today 6 October 2026: दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में आज मौसम करवट लेगा.…

Last Updated: October 6, 2026 06:28:47 IST

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST