<

इंस्टाग्राम पर दोस्ती और फिर प्यार… शादी से किया इनकार, तो बौखला गया युवक, किया कुछ ऐसा कि पहुंच गया जेल

एक महिला और एक युवक की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जान पहचान हुई और दोनों के बीच बात होने लगी. इसके बाद दोनों प्रेम में पड़ गए. शादी की बात आई, तो महिला ने इनकार कर दिया और फिर जो हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया.

Love Affair and Crime: सोशल मीडिया के जमाने में कौन-कहां किस से टकरा जाए, पता नहीं चलता? अकसर लोगों के बीच सोशल मीडिया पर हुई जान पहचान काफी आगे तक पहुंच जाती है. कभी कुछ बहुत अच्छे दोस्त बन जाते हैं, तो कुछ प्यार-मोहब्बत तक पहुंच जाते हैं. वहीं कई लोगों ने सोशल मीडिया पर जान-पहचान के बाद उन्हें जीवनसाथी तक चुना. हालांकि सोशल मीडिया के बढ़ते ट्रेंड के साथ ही क्राइम का आंकड़ा भी बढ़ रहा है. 

दरअसल, उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक खबर सामने आई है, जहां एक महिला और एक युवक की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जान पहचान हुई और दोनों के बीच बात होने लगी. इसके बाद दोनों प्रेम में पड़ गए. युवक ने महिला को शादी के लिए प्रपोज कर दिया. हालांकि महिला ने शादी करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद प्रेमी ने कुछ ऐसा किया जिसने उसे जेल पहुंचा दिया.

शादी का दबाव बना रहा था प्रेमी

जानकारी के अनुसार, महिला की  लगभग नौ महीने इंस्टाग्राम पर बहराइच के रहने वाले 25 वर्षीय अजय यादव उर्फ छुन्नू लाल से बातचीत शुरू हुई. इसी बीच दोनों प्यार में पड़ गए. हालांकि आपसी कारणों से दोनों में अकसर विवाद रहने लगा और महिला ने उससे ये कहकर दूरी बना ली कि वो शादीशुदा है और उसका 11 साल का बेटा है. इसके बावजूद आरोपी लगातार महिला पर दोबारा बात करने और साथ रहने और शादी का दबाव बनाता रहा. 

महिला ने दर्ज कराई शिकायत

महिला ने जब उसे शादी करने से इनकार किया, तो आरोपी ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी. उसने धमकी देने के कुछ ही देर बाद महिला के 11 वर्षीय बेटे को किडनैप कर लिया. इसके बाद उसे लेकर बहराइच चला गया. बेटे के लापता होने से महिला डर गई और मड़ियांव थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आनन-फानन में शिकायत लेकर बच्चे की तलाश शुरू कर दी. तकनीकी मदद से पुलिस आरोपी अजय यादव तक पहुंची. 

6 घंटे में सुलझाया मामला

पुलिस ने आरोपी को बहराइच जिले के कैसरगंज क्षेत्र स्थित ग्राम चुलम्भा से गिरफ्तार कर लिया. उसके पास महिला का 11 वर्षीय बेटा भी था, जिसे सुरक्षित बरामद कर लिया गया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने महिला पर शादी का दबाव बनाया था. उसके मना करने पर उसके बेटे को किडनैप कर लिया. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद 6 घंटों के अंदर ही मामले को सुलझा लिया.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Drishyam 3 Box Office Collection: सोमवार को भी नहीं थमा Drishyam 3 का तूफान! Ajay Devgn की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गर्दा

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: 'दृश्यम: द कंक्लूजन'' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार…

Last Updated: October 6, 2026 07:01:13 IST

Weather Update Today 6 Oct 2026: मौसम ने फिर बदली करवट! दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today 6 October 2026: दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में आज मौसम करवट लेगा.…

Last Updated: October 6, 2026 06:28:47 IST

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST