<

क्रिकेट मैच के दौरान कहासुनी, 12 साल के लड़के की पीट-पीटकर हत्या, दिल्ली से गिरफ्तार हुए 3 नाबालिग

पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को सदमे में डाल दिया है. लोकल पार्क में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए एक विवाद के बाद 12 साल के लड़के की मौत हो गई.

नई दिल्ली. खेलना कूदना हर बच्चों को अच्छा लगता है. माता पिता भी यह चाहते हैं कि उनका बच्चा खेले कूदे और स्वस्थ रहे. लेकिन क्या हो अगर किसी मां-बाप का बेटा खेलने के लिए जाए और उसकी मौत हो जाए. पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को सदमे में डाल दिया है. लोकल पार्क में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए एक विवाद के बाद 12 साल के लड़के की मौत हो गई.
पुलिस के अनुसार, घटना की शुरुआत पार्क में क्रिकेट मैच के दौरान 15 वर्षीय लड़के और 12 वर्षीय बच्चे के बीच हुई कहासुनी से हुई. मामूली बहस धीरे-धीरे गंभीर विवाद में बदल गई. बताया जा रहा है कि झगड़े के बाद 15 वर्षीय लड़का घर गया और अपने परिजनों को पूरी बात बताई. कुछ ही देर बाद वह दो अन्य लड़कों के साथ दोबारा पार्क में पहुंचा. आरोप है कि तीनों ने मिलकर 12 साल के लड़के का सामना किया और उस पर हमला कर दिया. हमले में किशोर को सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं. जिसके बाद उसे तुरंत दीन दयाल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मामले की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिल प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी. तीनों आरोपी नाबालिगों को हिरासत में ले लिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि मामले की कार्रवाई जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत की जा रही है, जो 18 वर्ष से कम उम्र के आरोपियों से जुड़े मामलों पर लागू होता है.
मृतक के परिजन गहरे सदमे में हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के सही कारण का पता चल सके. यह घटना किशोरों में बढ़ती आक्रामकता को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है और समाज में बेहतर मार्गदर्शन, संवाद और निगरानी की आवश्यकता को उजागर करती है.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

सीमा पर सांप और मगरमच्छ की होगी तैनाती? सुरक्षा के लिए BSF बना रही खास प्लान; घुसपैठियों की खैर नहीं

Border Security Force: भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा को लेकर अब सीमा सुरक्षा बल सांप, मगरमच्छ…

Last Updated: April 6, 2026 09:25:21 IST

रणबीर की बेटी राहा को रामायण में कैसे हुई दिलचस्पी ? एक्टर ने खुद किया खुलासा

Ramayana:रणबीर कपूर ने बताया कि यह फिल्म घर पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई…

Last Updated: April 6, 2026 08:53:01 IST

LPG Price: छोटा पैकेट बड़ा धमाका! अप्पू सिलेंडर ने दिखाए असली रंग, कैसे बड़े की कीमतों को भी किया फेल?

LPG Small Cylinder: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से भारत में LPG…

Last Updated: April 6, 2026 08:27:43 IST

8th Pay Commission: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में हो सकती है बढ़ोतरी, खाते में आएगा मोटा पैसा

DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…

Last Updated: April 6, 2026 08:21:20 IST

IPL 2026 Point Table: 11 मैचों के बाद कौन सी टीम टॉप पर है? पर्पल और ऑरेंज कप का भी जानिए हाल

IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…

Last Updated: April 6, 2026 08:10:16 IST

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST