Tilak Varma Injury: भारत के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा गंभीर रूप से चोटिल हो गए हैं. हालत ज्यादा गंभीर होने की वजह से तुरंत उनकी सर्जरी कराई गई. फिलहाल उनका हालत स्थिर है.
Tilak Varma Health Update
Tilak Varma Injury: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. भारतीय टीम के युवा स्टार बल्लेबाज को गंभीर चोट लग गई है, जिसके चलते उनकी इमरजेंसी सर्जरी करानी पड़ी. तिलक वर्मा को अचानक दर्द की शिकायत हुई. जांच करने पर डॉक्टरों ने टेस्टिकुलर टॉर्शन की पुष्टि की, जिसके बाद तत्काल सर्जरी कराई गई. तिलक वर्मा की सर्जरी सफल रही. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है. जल्दी ही BCCI द्वारा इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी. बता दें कि 21 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनलई सीरीज 21 जनवरी से खेली जानी है. इसके बाद अगले महीने 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप भी शुरू होने वाला है. ऐसे में अगर तिलक वर्मा टीम से बाहर हो जाते हैं, तो भारतीय टीम मुश्किल में पड़ जाएगी, क्योंकि वह मिडिल ऑर्डर में टीम को मजबूती देते हैं.
रिपोर्ट्स के अनुसार, तिलक वर्मा को पेट में चोट लगी है. वह राजकोट में विजय हजारे ट्रॉफी खेलने के लिए गए थे. बुधवार सुबह नाश्ते के बाद उनके पेट में तेज दर्द होने लगा. इसके बाद उन्होंने तुरंत बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के डॉक्टरों से परामर्श लिया. तिलक वर्मा को राजकोट के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां कई स्कैन किए गए. इसकी रिपोर्ट डॉक्टरों को भेजी गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने तिलक को सर्जरी की सलाह दी. तिलक वर्मा की सर्जरी सफलतापूर्वक हो गई है. हालांकि उन्हें रिकवर होने में तीन से चार हफ्ते के समय लग सकता है. ऐसे में वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज मिस कर सकते हैं.
तिलक वर्मा के चोटिल होने के बाद उनके रिप्लेसमेंट को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. टीम मैनेजमेंच किसी ऐसे खिलाड़ी को मौका दे सकती है, जो मिडिल ऑर्डर में तेजी से रन बना सके. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शुभमन गिल को दोबारा मौका दिया जा सकता है, लेकिन वह ओपनर बल्लेबाज हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए किस खिलाड़ी पर भरोसा करती है. वहीं, अगर टी20 वर्ल्ड तक भी तिलक वर्मा फिट नहीं हुए, तो वह शायद वर्ल्ड कप भी मिस कर सकते हैं.
जहां एक ओर तिलक वर्मा के चोटिल होने से टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं. वहीं दूसरी ओर श्रेयस अय्यर पूरी तरह फिट हो गए हैं, जो वनडे टीम में उप-कप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे. अय्यर पिछले साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल हुए थे. फिलहाल वह रिकवर कर चुके हैं. हाल ही में उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलकर अपनी फिटनेस भी साबित कर दी. उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पूरी तरह फिट घोषित कर दिया गया है.
Naman Dhir: नमन धीर ने शनिवार, 24 अक्टूबर को खेले गए दूसरे T20I मैच में…
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में तीनों शूटर पहले बस से दिल्ली…
MS Dhoni: धोनी ने अगामी आईपीएल में खेलने को लेकर बड़ा एलान किया है. जिसे…
Gold Price Today 25 Oct 2026: सोने की कीमतों में गिरावट जारी है. MCX पर…
Maharashtra Audio Leak: महाराष्ट्र में 500 करोड़ रुपये की कथित ऑडियो क्लिप से सियासी विवाद…
Silver Price Today 25 October 2026: 25 अक्टूबर 2026 को चांदी के बाजार बंद होने…