<
Categories: मनोरंजन

Tiger Shroff Firing Case: प्लान A हुआ फेल, फिर शुरू हुआ Plan B… बस छूटी तो पकड़ी ट्रेन, पर किस्मत ने नहीं दिया साथ; पुलिस ने धर दबोचा

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में तीनों शूटर पहले बस से दिल्ली और फिर नेपाल भागने वाले थे. बस छूटने पर ट्रेन पकड़ी, लेकिन कोटा में गिरफ्तार हो गए.

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में आरोपियों के फरार होने की योजना को लेकर नया खुलासा हुआ है. मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच के मुताबिक, तीनों आरोपी पहले सूरत से बस के जरिए दिल्ली और फिर नेपाल भागने की तैयारी में थे. लेकिन दिल्ली जाने वाली बस छूटने के कारण उन्हें अपना प्लान बदलना पड़ा. इसके बाद उन्होंने ट्रेन से भागने का रास्ता चुना, लेकिन पुलिस ने उन्हें कोटा में पकड़ लिया.

बस छूटी तो बनाया भागने का दूसरा प्लान

जांच के अनुसार, पहले बनाए गए प्लान-A के नाकाम होने के बाद कथित मास्टरमाइंड अनिल पंडित ने आरोपी अंकित खटक के जरिए तीनों शूटरों को VoIP कॉल पर नए निर्देश दिए. इसके बाद फूल सिंह, रेहान अंसारी और ऋतिक कुमार ऑटो-रिक्शा से सूरत रेलवे स्टेशन पहुंचे. तीनों रात करीब 1:33 बजे पुणे-जयपुर एक्सप्रेस में सवार हो गए. पुलिस के मुताबिक, उनका मकसद ट्रेन से आगे बढ़कर दिल्ली पहुंचना और वहां से नेपाल भाग जाना था.

सूरत में हथियार छिपाने का दावा

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने ट्रेन में सफर करने से पहले फायरिंग में इस्तेमाल किए गए दोनों हथियार और कारतूस सूरत बस स्टैंड के पास एक खुली जगह पर छिपा दिए थे. बताया जा रहा है कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया, ताकि सफर के दौरान तलाशी में हथियार पकड़े जाने का खतरा कम हो सके. हालांकि, हथियारों को छिपाने और फरारी की योजना से जुड़ी इन बातों की पुष्टि जांच में जुटाए गए सबूतों के आधार पर की जानी है.

जयपुर पहुंचने से पहले उतरने की थी योजना

जांच के मुताबिक, तीनों आरोपियों का प्लान था कि वे जयपुर के मुख्य रेलवे स्टेशन तक पहुंचने से पहले ही ट्रेन से उतर जाएं. इसके बाद वे बस या टैक्सी से दिल्ली जाने और फिर नेपाल की सीमा पार कर फरार होने की कोशिश करने वाले थे.

ये भी पढ़ें:  Tiger Shroff Firing Case: रणबीर कपूर पर भी चल जाती गोलियां, हर कदम पर नजरें गड़ाएं बैठे थे लॉरेंस के गुर्गे; फिर कैसे बदला ‘मास्टरप्लान’?

CCTV फुटेज से मिला सुराग

मुंबई क्राइम ब्रांच ने सूरत बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाया. इसके बाद मुंबई पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर राजस्थान पुलिस ने तीनों को कोटा रेलवे स्टेशन के बाहरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, गिरफ्तारी के समय आरोपियों के पास से 5,000 रुपये मिले. पुलिस को शक है कि यह रकम आगे की यात्रा और नेपाल जाने के खर्च के लिए रखी गई थी. फिलहाल, मुंबई क्राइम ब्रांच मामले की आगे जांच कर रही है. पुलिस आरोपियों की फरारी की योजना और फायरिंग से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है.

ये भी पढ़ें: Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से पहले जंगल में हुई थी शूटिंग की प्रैक्टिस, चरवाहे ने किया बड़ा खुलासा; कहा-चार लोग…

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Bigg Boss 20: स्काउट की गर्लफ्रेंड ने लव को सुनाई खरी-खोटी? मुंहबोले भाई को लेकर कही बड़ी बात! बोलीं – ‘मसाज पार्लर…’

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने लव…

Last Updated: October 25, 2026 12:08:08 IST

भारत को मिला नया फिनिशर! नमन धीर के तूफान से इन 3 खिलाड़ियों की बढ़ी टेंशन;  हो सकते हैं टीम इंडिया के दरवाजे बंद

Naman Dhir: नमन धीर ने शनिवार, 24 अक्टूबर को खेले गए दूसरे T20I मैच में…

Last Updated: October 25, 2026 11:42:08 IST

IPL 2027 में खेलेंगे MS धोनी? संन्यास को लेकर माही ने बताया कब करेंगे आखिरी फैसला, इस रिपोर्ट का कर रहे इंतजार

MS Dhoni: धोनी ने अगामी आईपीएल में खेलने को लेकर बड़ा एलान किया है. जिसे…

Last Updated: October 25, 2026 11:19:25 IST

Gold Price Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! सस्ता हुआ 24 कैरेट गोल्ड, जानें 22 और 18 कैरेट के ताजा भाव

Gold Price Today 25 Oct 2026: सोने की कीमतों में गिरावट जारी है. MCX पर…

Last Updated: October 25, 2026 10:58:44 IST

Maharashtra Audio Leak: 500 करोड़ के ऑडियो से मचा सियासी बवाल, शिवसेना-BJP नेताओं में तीखी जुबानी जंग; महाराष्ट्र की सियासत में आया भूचाल

Maharashtra Audio Leak: महाराष्ट्र में 500 करोड़ रुपये की कथित ऑडियो क्लिप से सियासी विवाद…

Last Updated: October 25, 2026 10:28:33 IST

Silver Price Today 25 October 2026: चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, एक किलो का भाव 2.20 लाख तक पहुंचा

Silver Price Today 25 October 2026: 25 अक्टूबर 2026 को चांदी के बाजार बंद होने…

Last Updated: October 25, 2026 10:15:25 IST