Live TV
Search
Home > क्रिकेट > Duleep Trophy: तिलक वर्मा बने कप्तान, करुण नायर को भी मिली जगह, टूर्नामेंट के लिए इस टीम का एलान

Duleep Trophy: तिलक वर्मा बने कप्तान, करुण नायर को भी मिली जगह, टूर्नामेंट के लिए इस टीम का एलान

Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी के नए सीजन में भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. उन्हें साउथ जोन का कप्तान बनाया गया है, जबकि रिकी भुई को उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Written By:
Last Updated: 2026-08-02 16:14:05

Mobile Ads 1x1

Duleep Trophy: भारत के स्टार बल्लेबाज और टी20 टीम की उप-कप्तान तिलक वर्मा को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है. दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए तिलक वर्मा (Tilak Varma) को साउथ जोन का कप्तान बनाया गया है. वहीं, आंध्र प्रदेश के अनुभवी बल्लेबाज रिकी भुई को उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है. तिलक वर्मा की टीम में करुण नायर (Karun Nair) भी शामिल हैं, जो टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए तिहरा शतक ठोक चुके हैं. हालांकि वह इस समय टीम इंडिया से दूर चल रहे हैं. इसके अलावा कर्नाटक के आर स्मरण और हैदराबाद के के हिमतेजा को भी टीम में जगह मिली है. वहीं, भारत ‘ए’ के पूर्व विकेटकीपर एन जगदीशन को भी टीम में शामिल किया गया है. साथ ही श्रेयस गोपाल और के साई तेजा जैसे खिलाड़ी भी टीम में मौजूद हैं.

कब से खेली जाएगी दलीप ट्रॉफी?

भारतीय क्रिकेट के डोमेस्टिक सीजन 2026-27 की शुरुआत दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) से हो रही है. यह टूर्नामेंट 23 अगस्त से शुरू होगा, जो 10 सितंबर तक खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इसके सभी मुकाबले बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर खेले जाएंगे. नीचे देखें सभी टीमों की स्क्वाड…

साउथ जोन की दलीप ट्रॉफी के लिए स्क्वाड

तिलक वर्मा (कप्तान), रिकी भुई (उपकप्तान), अभिनव तेजराना, एसके रशीद, के हिमतेजा, आर स्मरण, एन जगदीशन, करुण नायर, टी त्यागराजन, श्रेयस गोपाल, के साई तेजा, टी विजय, वी कावेरीप्पा और अमन खान.

दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन की स्क्वाड

ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उप-कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, शाहबाज़ अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, विराट सिंह, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, शुभ्रांशु सेनापति, अभिजीत सरकार, अनुकूल रॉय, डेनिश दास.

दलीप ट्रॉफी के लिए वेस्ट जोन की स्क्वाड

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शम्स मुलानी (उप-कप्तान), हार्विक देसाई, उर्विल पटेल, जयमीत पटेल, पृथ्वी शॉ, शिवालिक शर्मा, सिद्धार्थ देसाई, सरफराज खान, मुशीर खान, अतीत शेठ, मुकेश चौधरी, तनुष कोटियान, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे.

दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की स्क्वाड

रजत पाटीदार (कप्तान), रिंकू सिंह (उप-कप्तान), अमन मोखाड़े, कुणाल चंदेला, यश राठौड़, आयुष पांडे, आर्यन जुयाल, कुणाल सिंह राठौर, सारांश जैन, हर्ष दुबे, अर्शद खान, ज़ीशान अंसारी, आर्यन पांडे, यश ठाकुर, नकेत भूते.

Tags:

MORE NEWS