<

Tilak Varma Fitness Update: तिलक वर्मा के T20 वर्ल्ड कप खेलने पर सस्पेंस! न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से हुए बाहर

Tilak Varma Fitness Update: भारत के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं. इसके चलते वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 टी20 मुकाबलों में भी नहीं खेल पाएंगे.

Tilak Varma Fitness Update: न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के दौरान भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. भारत के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 मैचों से भी बाहर हो गए हैं. बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं. इसको लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपडेट शेयर किया है. BCCI की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया कि भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने चोट से उबरने की दिशा में अहम कदम बढ़ा दिया है. फिलहाल वह BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिजिकल ट्रेनिंग शुरू कर चुके हैं. वह तेजी से रिकवर कर रहे हैं. हालांकि अभी उन्हें थोड़ा और समय लगेगा. इस वजह से वे न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 टी20 मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. ऐसे में श्रेयस अय्यर इस सीरीज के आखिरी 2 मुकाबलों के लिए भी टीम इंडिया का हिस्सा रहेंगे.

टी20 वर्ल्ड कप खेलेंगे तिलक वर्मा?

BCCI के अनुसार, तिलक वर्मा 3 फरवरी को मुंबई में भारतीय टीम से जुड़ेंगे. इसके बाद 4 फरवरी को नवी मुंबई में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का वॉर्म अप मैच खेला जाएगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती 3 टी20 मैचों के लिए श्रेयस अय्यर को तिलक वर्मा की जगह शामिल किया गया था. हालांकि अभी तक उन्हें प्लेइंग-11 में मौका नहीं दिया गया है. टीम मैनेजमेंट की ओर से कहा गया कि सीरीज के आखिरी 2 टी20 मुकाबलों में भी श्रेयस अय्यर टीम में तिलक वर्मा की मौजूद रहेंगे.

तिलक वर्मा का टी20I में शानदार रिकॉर्ड

बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा का टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है. तिलक वर्मा ने भारत के लिए 40 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान तिलक वर्मा ने 2 शतक और 6 अर्धशतक की मदद से कुल 1,183 रन बनाए हैं. पिछले साल एशिया कप के फाइनल में तिलक वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई थी.

आखिरी दो टी20 मैचों के लिए भारत की अपडेटेड टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (विकेटकीपर) और रवि बिश्नोई.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST

Silver Rate Today: चांदी हुई महंगी या सस्ती? दशहरे पर खरीदारी से पहले चेक करें नए भाव

Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:47:41 IST

Gold Price Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में बड़ा उलटफेर, खरीदने से पहले चेक करें 24K, 22K और 18K के भाव

Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:11:46 IST

Mandsaur Ravan Tradition: मंदसौर में रावण के सिर पर क्यों बैठाया जाता है गधा? महिलाएं भी करती हैं घूंघट, जानें अनोखी परंपरा

Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…

Last Updated: October 20, 2026 09:39:52 IST

Salman Khan घमंडी…लॉरेंस हमारा हीरो, बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी भाईजान को सलाह; बोलें – ‘मांफी मांगें’

Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…

Last Updated: October 20, 2026 10:13:46 IST