<

‘मेरा बाप मत बनिए…’, भोजपुरी इंडस्ट्री में भूचाल! खेसारी का रवि किशन पर तीखा हमला; पवन सिंह पर भी तंज

Khesari Lal Yadav Vs Ravi Kishan: भोजपुरी स्टार और राजनेता रवि किशन ने बीते दिनों मंच पर एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने अभिनेता खेसारी लाल यादव को निशाने पर लिया था. अब इस पर खेसारी ने प्रतिक्रिया देते हुए उन पर जबरदस्त हमला बोला है. जानिए उन्होंने क्या कहा.

Khesari Lal Yadav Vs Ravi Kishan and Pavan Singh: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों सितारों के बीच जुबानी जंग हो रही है. ये विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है. पहले रवि किशन ने एक कार्यक्रम में मंच पर खेसारी लाल यादव को टारगेट किया थी, जिसका पावरस्टार पवन सिंह ने भी आनंद उठाया था. अब खेसारी लाल यादव ने ऐसी प्रतिक्रिया दी है कि इंटनरेट पर भूचाल आ गया है. पढ़िए उन्होंने ऐसा क्या कहा.

‘मेरा बाप मत बनिए…’

भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो सुपरस्टार रवि किशन की मिमिक्री करते हुए उनपर हमला बोलते दिख रहे हैं. इसमें उन्होंने कहा, ‘पहले यहां छूता था, अब यहां छूता है. बाद का नहीं पता. शुक्र मनाइए कि आपका सम्मान करने वाला कम से कम आपका भाई है. यहां तो बेटा आज कल अपने बाप का पैर नहीं छूता है और मुझे पैदा करने वाले का नाम श्री मंगरू यादव है. तो आप बाप मत बनिए, मानता हूं इसका मतलब ये नहीं है कि आप मेरे बाप हो गए.’  इसके बाद उन्होंने कहा कि वो रवि किशन का सम्मान करते हैं, क्योंकि ये उनका संस्कार है. 

पवन सिंह का भी उड़ाया था मजाक

खेसारी लाल यादव ने इससे पहले पावरस्टार पवन सिंह की भी मिमिक्री करते हुए उन्हें नशे में चूर बताया था. इसने भी इंटरनेट पर खूब तहलका मचाया था.

रवि किशन ने क्या टिप्पणी की थी?

गोरखपुर में एक महोत्सव के दौरान बीते दिनों रवि किशन और पवन सिंह ने एक साथ एक मंच पर मौजूद थे. इस वक्त रवि किशन ने खेसारी लाल यादव के व्यवहार के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि जब खेसारी नए-नए इंडस्ट्री में आए थे, तो दोनों हाथ से पैर छूते थे, फिर कुछ वक्त बाद घुटना छूने लगे. लेकिन, अब बाद का नहीं पता. यह सुनते ही पवन सिंह भी खिलखिलाकर हंस पड़े. इस वीडियो के बात सोशल मीडिया पर रवि किशन-पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के समर्थकों में बहस शुरू हो गई.

पहले भी सामने आ चुकी हैं इनकी तकरार

आपको बता दें कि 2025 में बिहार विधानसभा के चुनावी दंगल में भी पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव को टारगेट किया था. पवन सिंह, रवि किशन और मनोज तिवारी की जोड़ी अक्सर देखने को मिल जाती है. लगता है कि विचारों के कारण खेसारी लाल यादव को ये सितारे टारगेट करते हैं. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST