Tilak Varma Health Update:पेट में तेज दर्द होने के बाद तिलक वर्मा को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. 7 जनवरी को टेस्टिकुलर टॉर्शन की समस्या के लिए उनकी सर्जरी हुई.
Tilak Varma Health Update
Tilak Varma: T20I विश्व कप 2026 और न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों के सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है. एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले के हीरो तिलक वर्मा न्यूजीलैंड सीरीज के कुछ मुकाबले नहीं खेल पाएंगे. क्योंकि तिलक वर्मा के बांए हाथ की राजकोट में सर्जरी हुई है. तो चलिए जानते हैं कि 23 साल के इस बल्लेबाज को क्या हुआ है और अभी उसकी तबियत कैसी है.
सर्जरी के बाद तिलक वर्मा ने एक हेल्थ अपडेट शेयर किया जिसमें बताया गया कि वह ठीक हो रहे हैं और जल्द ही मैदान पर वापस आएंगे. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की और लिखा “आप सभी के इतने प्यार के लिए धन्यवाद! मैं पहले से ही ठीक हो रहा हूं, और मैं जल्द ही मैदान पर वापस आ जाऊंगा.”
पेट में तेज दर्द होने के बाद तिलक वर्मा को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. 7 जनवरी को टेस्टिकुलर टॉर्शन की समस्या के लिए उनकी सर्जरी हुई. जिसकी वजह से तिलक न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की घरेलू टी20 सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों से बाहर हो गए हैं.
इसके बाद बीसीसीआई ने एक तिलक वर्मा के हेल्थ को लेकर एक प्रेस रिलीज किया. बीसीसीआई ने बताया कि उनकी सर्जरी पूरी तरह से सफल रही. तिलक को गुरूवार सुबह हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई. उनकी तबियत अब स्थिर है और रिकवरी चल रही है. बल्लेबाज शुक्रवार (9 दिसंबर) को हैदराबाद जाने के लिए उड़ान भरेंगे. डॉक्टरो के मुताबिक तबियत पूरी तरह ठीक होने के बाद तिलक शारीरिक ट्रेनिंग शुरू करेंगे. इसके बाद वह स्किल आधारित प्रैक्टिस में लौटेंगे.
वहीं टीम मैनेजमेंट ने ये साफ कर दिया है कि तिलक न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती तीन टी20 मुकाबले नहीं खेल पाएंगे. बाकि के दो मुकाबले भी वह तभी खेल सकते हैं जब वह ट्रेनिंग और स्किल सेशन में वह तय मानकों पर खरे उतरते हैं. उनके रिकवरी और स्किल सेशन को देखते हुए ही उनको आखिरी दो मुकाबले के लिए मैदान में उतारा जाएगा.
भारत और न्यूजूलैंड के बीच 5 मैचों के ये टी20 सीरीज इसलिए भी बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि इसके ठिक बाद टी20 विश्व कप 2026 का आगाजा होगा. 5 मुकाबलों का ये सीरीज 21 जनवरी से शुरू होगा. इसके पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 टी-20 मुकाबला खेला जाएगा. भारतीय टीम में तिलक की गैरमौजूदगी में मिडिल ऑर्डर के लिए टीम को बाकी विकल्पों पर विचार करना पड़ सकता है. क्योंकि पिछले कुछ समय से टी20 टीम में तिलक नंबर-3 और 4 पर खेलते हुए दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं.
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा.
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ के घर पर हुई शूटिंग के बारे में जानकारी…
IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे T20I के लिए वैभव…
Kieron Pollard, Mumbai Indians head coach:2010 में एक खिलाड़ी के तौर पर मुंबई इंडियंस में…
सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…
Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…