Women Premier League 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 नवी मुंबई और वडोदरा में खेला जाएगा, जिसमें पांच टीमों के बीच 22 मैच होंगे, जिसका फाइनल 5 फरवरी को वडोदरा में होगा.
WPL 2026 Opening Ceremony
Women’s Premier League 2026: ढोल की थाप, रोशनी की चमक और हजारों दिलों की धड़कनों के बीच एक नया रोमांच दस्तक देने वाला है. विमेंस प्रीमियर लीग अपने चौथे सीजन की शुरुआत एक भव्य ओपनिंग सेरेमनी के साथ करने जा रही है, जहां मैदान पर बल्ला-गेंद की टक्कर से पहले स्टेज पर सितारों की चमक नजर आएगी. डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच पहले मुकाबले से पहले नवी मुंबई का डी वाई पाटिल स्टेडियम म्यूजिक, डांस और ग्लैमर से सराबोर होने वाला है. तो चलिए जानते हैं कि विमेंस प्रीमियर लीग 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में कब और कहां देखा जा सकते हैं.
WPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी शुक्रवार, 9 जनवरी को डी वाई पाटिल स्टेडियम में होगी. मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच ओपनिंग मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. मुकाबले से पहले एंटरटेनमेंट का शानदार शो शाम 6:30 PM बजे शुरू होने की उम्मीद है. फैंस इस सेरेमनी को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं, जिसकी स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर उपलब्ध है.
इस सीजन का माहौल बनाने के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने कई बड़े नामों को मंच पर उतारने की तैयारी की है. मशहूर गायक यो यो हनी सिंह और फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज इस कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण होंगी, जो अपनी धमाकेदार प्रस्तुति से दर्शकों में जोश भर देंगी. जैकलीन का नृत्य खेल जगत में महिलाओं के आत्मविश्वास और साहस का उत्सव मनाता हुआ नजर आएगा. इसके अलावा मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज़ संधू की खास मौजूदगी इस शाम में और भी ग्लैमर जोड़ देगी.
विमेंस प्रीमियर लीग 2026 नवी मुंबई और वडोदरा में खेला जाएगा, जिसमें पांच टीमों के बीच 22 मैच होंगे, जिसका फाइनल 5 फरवरी को वडोदरा में होगा.
मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नैट साइवर-ब्रंट, हेले मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी. कमलिनी, अमेलिया केर, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजना सजीवन, राहिला फिरदौस, निकोला केरी, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, सैका इशाक, मिल्ली इलिंगवर्थ.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वोल, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, लॉरेन बेल, लिन्से स्मिथ, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, ग्रेस हैरिस, गौतमी नाइक, प्रथ्योषा कुमार, डी. हेमलता, सयाली सतघरे.
गुजरात जायंट्स: एश्लेग गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह ठाकुर, भारती फुलमाली, तितास साधु, काशी गौतम, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर, जॉर्जिया वेयरहैम, अनुष्का शर्मा, हैप्पी कुमारी, किम गार्थ, यास्तिका भाटिया, शिवानी सिंह, डैनी व्याट-हॉज, राजेश्वरी गायकवाड़, आयुषी सोनी.
यूपी वॉरियर्स: मेग लैनिंग (कप्तान), श्वेता सहरावत, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, फोएबे लिचफील्ड, किरण नवगिरे, हरलीन देयोल, क्रांति गौड़, आशा शोभना, डिआंड्रा डॉटिन, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, क्लो ट्रायॉन, सुमन मीना, जी त्रिशा, प्रतिका रावल, चार्ली नॉट.
दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), शैफाली वर्मा, मार्जियन कप्प, निकी प्रसाद, लौरा वोल्वार्ड्ट, चिनेले हेनरी, श्री चरणी, स्नेह राणा, लिजेल ली, दीया यादव, तानिया भाटिया, ममता मादीवाला, नंदनी शर्मा, लुसी हैमिल्टन, मिन्नू मणि, अलाना किंग.
सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…
Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…
Gangster Himanshu Bhau: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को USA के लास वेगास में अरेस्ट किया गया.…
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…