Iran Protest: ईरान में कई दिनों से चल रहा प्रोटेस्ट अब और तेज हो गया है. सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के विरोध में हो रहे प्रदर्शन में जनता आग बबूला हो गई.
Iran Protest
Iran Protest: ईरान में कई दिनों से चल रहा प्रोटेस्ट अब और तेज हो गया है. सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के विरोध में हो रहे प्रदर्शन में जनता आग बबूला हो गई. भीड़ ने तेहरान में सरकारी ऑफिसों पर धावा बोल दिया. विद्रोह कर रहे लोगों ने सैनिकों को घेर लिया और उन्हे मार रही है. पुलिस के जवान भी सुरक्षित नहीं हैं, उनकी मॉब लींचिंग की फोटोज भी सामने आ रही हैं. ईरान के 31 में से 30 इलाकों में बगावत के सुर सुनाई दे रहे हैं. देश के 110 से अधिक शहरों में जबरदस्त कोहराम मचा हुआ है.
मुल्क की राजधानी तेहरान में प्रदर्शनकारियों और सेना के बीच झड़प देखने को मिली. पूरी रात ईरान में जमकर बवाल मचा रहा. विद्रोहियों ने सेना और पुलिस की गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. गलियों में आग दिखाई दे रही है. मामला ज्याद संगीन होने के बाद से देश में इंटरनेट और टेलीफोन लाइन बंद कर दी गई. इंटरनेट कंपनी क्लाउडफ्लेयर और एक अन्य कंपनी नेटब्लॉक्स ने इंटरनेट संपर्क टूटने की बात कही. दुबई से ईरान में फोन पर संपर्क साधने की कोशिश की गई लेकिन विफल रहा. बता दें कि मुल्क में आर्थिक संकट की वजह से प्रदर्शन हो रहे हैं.
रिपोर्टों के अनुसार, ईरान के चार प्रांतों कुर्दिस्तान, पश्चिम अज़रबैजान, केरमानशाह और इलाम के 50 से अधिक छोटे-बड़े शहरों में मार्केट को बंद किया गया. इसे एकजुटता के तौर पर किया गया. अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों से ईरान की यात्रा पर ना जाने की अपील करते हुए सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी की. ईरान में लोगों के बीच डर का माहौल बना हुआ है.
बता दें कि ईरान में आर्थिक संकट के कारण विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. इसके लिए वहां की जनता ने मुल्लाओं को भी जिम्मेदार ठहराया. बीते दिनों उनके खिलाफ नारेबाजी भी की गई थी और देश से बाहर जाने के लिए नारे लगे थे. अब यह प्रदर्शन पूरे देश में फैल गया है. बुधवार को यह विरोध अपने चरम पर पहुंच गया और हर गांव से शहर तक खामेनेई के खिलाफ लोगों ने बवाल मचाया. अमेरिका की ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज़ एजेंसी के ने बताया कि हिंसा में अब तक कम से कम 38 लोगों की जानें गईं. जबकि 2,200 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एकबार फिर से वार्निंग दी है. उन्होंने कहा कि अगर अधिकारी प्रदर्शकारियों को मारना शुरू करते हैं तो अमेरिका ईरान पर सख्त कार्रवाई करेगा. ट्रंप ने कंजर्वेटिव रेडियो होस्ट ह्यू हेविट के साथ बात करते हुए यह बात कही. ट्रंप ने कहा कि अगर वे प्रदर्शनकारियों को मारकर उनकी आवाज को दबाते हैं, तो हम उन पर बहुत जोरदार हमला करेंगे. बता दें कि इससे पहले मानवाधिकार समूहों ने भी ईरानी शासन पर प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने का आरोप लगाया.
इन विरोध प्रदर्शनों से ईरान की सरकार और उसके सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई पर प्रेशर देखने को मिल रहा है. अभी तक प्रदर्शन बिना किसी नेतृत्व के चलता रहा लेकिन अब वहां के निर्वासित युवराज द्वारा विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया. जो यह परखने का काम करेगा कि क्या प्रदर्शनकारी किसी अन्य देशों से प्रभावित तो नहीं हैं. ईरान के कुर्दिस्तान प्रांत में बृहस्पतिवार को भी भयानक प्रदर्शन देखने को मिला. इस दौरान दुकानें बंद रहीं.
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…