Dhurandhar Box Office Panic: ताजा जानकारी मिली है कि अब इसे एक हफ्ते आगे बढ़ाकर 1 जनवरी 2026 कर दिया गया है. यानी यह फिल्म अगले साल के पहले दिन रिलीज हो पाएगी.
Dhurandhar Box Office Panic
Dhurandhar Box Office Panic: रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और गौरव गेरा अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर’ सिनेमा हॉल में धूम मचा रही है. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार कामयाबी और कमाई के रिकॉर्ड भी तोड़ रही है. इस बीच अगर ‘धुरंधर’ फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो हैरान कर देने वाला है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, रणवीर सिंह, संजय दत्त और अक्षय खन्ना स्टारर इस फिल्म ने दुनिया भर में सिर्फ 12 दिनों के दौरान ही 634 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कमाई कर ली है. यह सिलसिला जारी है. ताजा यानी 13 दिनों का आंकड़ा भी सामने आ चुका है, जिसमें फिल्म ने 700 करोड़ रुपये के आसपास की कमाई कर ली है.
‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर इस कदर कोहराम मचाया हुआ है कि फिलहाल मेकर्स फिल्म रिलीज करने से घबरा रहा है. ताजा मामला बॉलीवुड के महान अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म से जुड़ा है. मेकर्स को फिल्म ‘इक्कीस’ की तारीख इसलिए बदलनी पड़ गई, क्योंकि ‘धुरंधर’ का खौफ है. सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा स्टारर फिल्म ‘इक्कीस’ की रिलीज डेट बदल दी गई है. बताया जा रहा है कि 25 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में फिल्म ‘इक्कीस’ रिलीज होने वाली वाली थी.
बताया जा रहा है कि फिल्म ‘इक्कीस’ को 1 जनवरी, 2026 को रिलीज करने का फैसला प्रोड्यूसर दिनेश विजन ने लिया है. कहा जा रहा है कि दिनेश विजन यह बखूबी जानते हैं कि फिल्म ‘धुरंधर’ की आंधी में ‘इक्कीस’ के चीथड़े उड़ सकते हैं. वहीं, फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तारण आदर्श की मानें तो यह एक बेहद समझदारी भरा कदम है. तारण आदर्श ने सोशल मीडिया पर नई रिलीज डेट का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- ‘इस समय बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ जबरदस्त कमाई कर रही है और आने वाले दिनों में भी इसका दबदबा बना रहेगा.’
यह पहली बार नहीं हो रहा है जब किसी फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया है. इससे पहले मेकर्स इस तरह के फैसले लेते रहे हैं. वर्ष 2017 में ‘हिंदी मीडियम‘ को ‘बाहुबली 2′ से टक्कर से बचाने के लिए आगे बढ़ाया गया था. 2025 में ‘छावा‘ को ‘पुष्पा 2′ से बचाने के लिए 2025 में शिफ्ट किया गया. ऐसे में फिल्म की रिलीज डेट बदलना या फिर आगे बढ़ाना समझदारी भरा कदम ही माना जाता है. बताया जा रहा है कि ‘धुरंधर’ तो अच्छा प्रदर्शन कर ही रही है, इस बीच हॉलीवुड की बड़ी फिल्म ‘अवतार 3’ 19 दिसंबर 2025 से भारत में बड़े पैमाने पर रिलीज हो रही है. ऐसे में ‘अवतार’ और ‘धुरंधर’ की हवा में ‘इक्कीस’ कहीं उड़ ना जाए, इसलिए मेकर्स ने यह समझदारी भरा निर्णय लिया है.
बताया जा रहा है कि फिल्म ‘इक्कीस’ की स्टोरी बहादुरी और देशभक्ति की है. पोस्टर में अगस्त्य नंदा मिलिट्री लुक में नजर आ रहे हैं. यहां पर बता दें कि फिल्म का फाइनल ट्रेलर 19 दिसंबर 2025 को रिलीज होगा. खास बात यह है कि ‘इक्कीस’ धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है.
Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…
Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…
Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…
Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…
Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…
Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…