T20 World Cup 2026: यूएई की टीम ने अपने स्टार खिलाड़ी को टूर्नामेंट के पहले मैच से ही घर वापस भेज दिया है. इसके पीछे बोर्ड ने कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई है. यूएई की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी.
यूएई ने अपने स्टार बल्लेबाज मोहम्मद जोहेब को टी20 वर्ल्ड कप के बीच वापस घर भेजा.
T20 World Cup 2026: ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की टीम 10 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी. इस बीच यूएई ने अपनी टीम के एक खिलाड़ी पर बड़ी कार्रवाई की है. यूएई ने अपने सलामी बल्लेबाज मोहम्मद जोहेब को घर वापस भेज दिया है. इस फैसले के पीछे अनुशासनहीनता का हवाला दिया गया है. सोमवार (9 फरवरी) को अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान जारी कर बताया कि इस बारे में ज्यादा जानकारी उचित समय पर दी जाएगी. सलामी बल्लेबाज मोहम्मद जोहेब को ऐसे समय पर घर वापस भेजा गया, जब यूएई की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेलने वाली है. यह मुकाबला चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. यूएई की टीम साल 2022 के बाद अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलेगी.
यूएई क्रिकेट बोर्ड की ओर से मोहम्मद जोहेब को टूर्नामेंट के बीच में घर वापस भेजने के पीछे कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है. मोहम्मद जोहेब के बाहर होने पर यूएई के बल्लेबाजी ऑर्डर पर दबाव बढ़ गया है. हाल ही में यूएई ने इटली के खिलाफ वार्म-अप मैच खेला था, जिसमें उनकी टीम सिर्फ 81 पर पर ढेर हो गई थी. उस मैच में मोहम्मद जोहेब ने 9 नंबर पर बल्लेबाजी की थी. इसके बाद फिर यूएई की टीम ने नेपाल के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेला था, जिसमें जोहेब ने 3 नंबर बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों पर 26 रन बनाए थे. अब यूएई की ओर से कप्तान मोहम्मद वसीम के साथ आर्यांश शर्मा पारी की शुरुआत करेंगे. टीम मैनेजमेंट ने उन्हें ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी हैं.
यूएई के स्टार बल्लेबाज मोहम्मद जोहेब ने मई 2025 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. जोहेब ने अभी तक कुल 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें 20.20 की औसत और 103.76 के स्ट्राइक रेट से 303 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक आया है.
यूएई की टीम 10 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज करेगी. यूएई की टीम अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी. यह मुकाबला चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. बता दें कि अभी तक न्यूजीलैंड और यूएई के बीच कुल 3 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इस दौरान कीवी टीम ने 2 बार जीत हासिल की है, जबकि यूएई को एक बार जीत मिली है. यूएई की टीम ने साल 2023 में दुबई में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड को शिकस्त दी थी. अब ये दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी.
Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर रितिका नाम की एक यूजर की ओर से…
Most Nervous 90s in IPL: शतक के करीब पहुँचकर क्यों डगमगाए ईशान किशन? जानें क्या…
अगर आप शाम के समय कुछ टेस्टी स्नैक खाना चाहते हैं, तो हम आपके लिए…
Mangalwar Ke Upay: मंगलवार का दिन भगवान हनुमान की भक्ति के लिए बेहद खास माना…
Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला.…
ASG Aishwarya Bhati Report: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उन लोगों के राजनीतिक बैकग्राउंड के…