UPW Women vs GG Women: शनिवार को यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स की बीच WPL 2026 का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा. देखें मैदान की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल...
Gujarat Giants Women vs Up Warriorz Women: WPL 2026 का दूसरा मुकाबला यूपी वॉरियर्स (UPW) और गुजरात जायंट्स (GG) के बीच खेला जाना है. इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयार हैं, जो आज शनिवार दोपहर को नवी मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम में भिड़ेंगी. ये दोनों ही टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहेंगी, क्योंकि इनमें से कोई भी टीम अभी तक WPL के फाइनल तक नहीं पहुंची है. WPL 2026 के मेगा ऑक्शन में यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स की टीमों में सबसे ज्यादा बदलाव किए थे. WPL के इस सीजन में यूपी वॉरियर्स की कमान मेग लैनिंग के हाथों हैं, जो ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज ऑलराउंडर हैं. मेग लैनिंग की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार 3 बार फाइनल तक पहुंची थी.
ऐसे में इस बार यूपी वॉरियर्स की टीम को अपने कप्तान से ज्यादा उम्मीदें होंगी. वहीं, गुजरात जायंट्स की कप्तानी एशले गार्डनर करेंगी. एशले भी ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज ऑलराउंडर हैं. ये दोनों ही टीमें आज दोपहर नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भिडे़ंगी. दोपहर 3:30 बजे मुकाबला शुरू होगा, जिससे आधे घंटे पहले यानी 3 बजे टॉस किया जाएगा. देखें पिच और मौसम की रिपोर्ट…
यूपी वॉरियर्स (UPW) और गुजरात जायंट्स (GG) के बीच WPL के चौथे सीजन का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा. इस मैदान पर बल्लेबाजों को मदद मिलती है. इस स्टेडियम का सरफेस सपाट है. यहां पर गेंद टप्पा खाने के बाद बल्ले पर आसानी से आती है और शॉट आसानी से लगते है. इस पिच पर गेंदबाजी को ज्यादा मिलने की संभावना नहीं है. ऐसे में इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है. इस मैदान पर चेज करने वाली टीम को मदद मिल सकती है. शुक्रवार (9 जनवरी) को इसी मैदान पर मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच WPL 2026 का पहला मैच खेला गया था, जिसमें चेज करते हुए RCB ने जीत हासिल की.
मौसम की बात करें, भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यहां का तापमान 21 से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. साथ ही आसमान साफ रहने की पूरी संभावना है. यूपी वॉरियर्स और गुजरात के बीच का मुकाबला दोपहर 3 बजे से शुरू होगा. ऐसे में इस मैच में ओस का खास रोल नहीं होने वाला है.
साल 2023 में वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की शुरुआत हुई थी. उसी साल से यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो दोनों ही टीमों के बीच अभी तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 3 मुकाबले यूपी वॉरियर्स ने जीते हैं, जबकि गुजरात जायंट्स ने भी इतने ही मैच जीते हैं.
मेग लैनिंग (कप्तान), किरण नवगिरे, हरलीन देयोल, फीबी लिचफील्ड, श्वेता सहरावत (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, डींड्रा डॉटिन, सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़.
बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, भारती फुलमाली, एशले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, कनिका आहूजा, आयुषी सोनी, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, तितास साधु, रेणुका सिंह.
Kolkata News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक परिवार को अपनी बेटी का रिश्ता…
Jhansi Hotel Wife Death Case:मुस्कान सिमौलिया की शादी के तीन महीने बाद ही संदिग्ध हालात…
Mathura Crime:पुलिस ने सबसे पहले युवती के परिवार से पूछताछ की. वे गोलमोल जवाब देते…
India’s Got Latent: प्रतापगढ़ के राहिल उर्फ 'ओडी जी' ने समय रैना के शो India’s…
Bhuvneshwar Kumar News: न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती दो टी20 मैचों में महंगे साबित हुए भुवनेश्वर…
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए…