<
Categories: मनोरंजन

Naagin vs Anupamaa TRP: ‘नागिन 7’ के कदम रखते ही आंधी में उड़ी ‘अनुपमा’ की टीआरपी! इन 5 वजहों से टीवी पर छाई है Naagin 7

Naagin 7 TRP: इन दिनों टीवी की टीआरपी में जबरदस्त बदलाव देखा जा रहा है. 'नागिन 7' ने आते ही 'अनुपमा' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को भी जबरदस्त टक्कर दे दिया है. जानिए आखिर किन वजहों से 'नागिन 7' की ओर आकर्षित हो रहे दर्शक.

Naagin 7 Pouplar Factors: टीवी टीआरपी की नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें ‘नागिन 7’ गर्दा उड़ाती नजर आ रही है. इसने ‘अनुपमा’ को पीछे करते हुए टॉप 2 में जगह बना ली है. वहीं ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ से मात्र कुछ कदम दूर है. ‘नागिन 7’ ने 2.1 की रेटिंग के साथ दूसरा स्थान हासिल किया. निर्माता एकता कपूर ने दिसंबर 2025 के आखिरी सप्ताह में ‘नागिन 7’ का प्रीमियर शुरू किया.  प्रियंका चाहर चौधरी इसमें मुख्य भूमिका में हैं. आपको बता दें कि नागिन के पुराने सीजन को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था. चलिए जानते हैं आखिर किन वजहों से ‘नागिन 7’ को पसंद किया जा रहा है. 

कुछ हटकर है ‘नागिन 7’ की कहानी

नागिन के 7वें सीजन में इस बार कुछ नयापन है. हर बार यह सीरियल सास-बहू की लड़ाई पर आधारित होता था, लेकिन इस बार इसमें कुछ हटकर दिखाने का प्रयास किया जा रहा है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे इसकी कहानी में क्या मोड़ आता है. 

नागिन के VFX की हो रही तारीफ

हर बार तुलना में इस बार ‘नागिन 7’ के ग्राफिक्स बेहतर हैं. एक सीन की बात करें, तो भेड़ियां वाला सीन और नागिन का अवतार रियल लग रहा था. लोगों को ऐसा देखकर नहीं लगा कि ये नकली है. 

प्रियंका चाहर की लव स्टोरी को किया जा रहा पसंद

 इस सीरियल में प्रियंका चाहर चौधरी ने अनंता की भूमिका निभाई है. वहीं उनके अपोजिट नमिक पॉल हैं, जो आर्यमान के किरदार में हैं. दोनों के बीच की प्रेम कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है. हाल के एपिसोड में दोनों के रोमांस को दर्शकों ने खूब सराहा. इसीलिए ये घर-घर में और भी पॉपुलर हो रहा है. 

आखिर कौन है असली विलेन?

एकता कपूर को सीरियल में ट्विस्ट के लिए जाना जाता है. लगभग दो हफ्ते शो को रिलीज हुए हो गए हैं. लेकिन अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि कौन असली खलनायक है. अनंता और पूर्वी को लेकर दर्शक अभी तक असमंजस में हैं कि कौन हैं असली विलेन. ये संस्पेंस अभी तक बरकरार है. अब आने वाले एपिसोड में इसका खुलासा हो सकता है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इतना ही नहीं मेकर्स ने तो शुरुआती एपिसोड में ही पूर्वी को प्रेग्नेंट बता दिया है, जो लोगों को हैरान कर रहा है. 

धार्मिक और ऐतिहासिक एंगल का जिक्र

नागिन 7 में प्रयागराज में लगे महाकुंभ का भी जिक्र हुआ है. यह भव्य कुंभ पिछले साल काफी ट्रेंडिंग में रहा था. शायद इसी वजह से मेकर्स ने इसे इसमें शामिल किया है. 
हालांकि अभी तक ये नहीं पता  चल पाया है कि नागिन का इससे क्या संबंध है. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Weather Update Today 6 Oct 2026: मौसम ने फिर बदली करवट! दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today 6 October 2026: दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में आज मौसम करवट लेगा.…

Last Updated: October 6, 2026 06:28:47 IST

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST