Live
Search
Home > क्रिकेट > Usman vs Varun: उस्मान तारिक की मिस्ट्री या वरुण चक्रवर्ती का चक्रव्यूह, बल्लेबाजों के लिए कौन बनेगा ‘खतरा’?

Usman vs Varun: उस्मान तारिक की मिस्ट्री या वरुण चक्रवर्ती का चक्रव्यूह, बल्लेबाजों के लिए कौन बनेगा ‘खतरा’?

Usman vs Varun: 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबले में पाकिस्तान के उस्मान तारिक और भारतीय टीम के मिस्ट्री स्पिनर आमने-सामने होंगे. ऐसे में आइए जानते हैं इनमें से ज्यादा खतरनाक स्पिनर कौन है...

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: February 14, 2026 17:36:08 IST

Mobile Ads 1x1

Usman Tariq vs Varun Chakaravarthy: भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच रविवार (15 फरवरी) को कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच से पहले पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक को लेकर खूब चर्चा हो रही है. टी20 वर्ल्ड कप में उस्मान तारिक ने अपनी अजीबोगरीब बॉलिंग स्टाइल से सभी को हैरान कर दिया है. गेंदबाजी करते समय उस्मान के पॉज और अजीबोगरीब एक्शन ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. इसको लेकर उनके ऊपर कई आरोप भी लगे. हालांकि ICC के सामने दो बार रिपोर्ट होने के बाद उन्हें ग्रीन सिग्नल दे दिया गया है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि उस्मान तारिक अपनी हर गेंद एक ही तरह से डालते हैं. ऐसे में उनका बॉलिंग एक्शन लीगल है. अब उस्मान तारिक टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) खेल रहे हैं, जहां पर उन्होंने अपने गेंदबाजी एक्शन से बल्लेबाजों को परेशान कर दिया है.

अब वह 15 फरवरी को भारतीय टीम के खिलाफ खेलने के लिए उतरेंगे. पाकिस्तान उस्मान तारिक को अपना ट्रंप कार्ड बता रही है, लेकिन भारतीय टीम के पास कई सालों से एक बड़ा ट्रंप कार्ड है. हम बात कर रहे हैं भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की, जो इस समय दुनिया के नंबर-1 टी20 गेंदबाज हैं. उन्होंने कई मैचों में जरूरत पड़ने पर भारत को विकेट दिलाया है. उनकी मिस्टी स्पिन गेंदबाजी के सामने दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाजों के पसीने छूटे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि उस्मान और वरुण में से कौन सा स्पिनर बल्लेबाजों के लिए बड़ा खतरा बन सकता है.

वरुण चक्रवर्ती रचेंगे ‘चक्रव्यूह’

साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के बाद मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) भारतीय टीम के लिए नंबर-1 गेंदबाज साबित हुए हैं. वरुण चक्रवर्ती अपनी लाइन और लेंथ पर कंट्रोल रखते हैं, जो उनकी सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है. वरुण चक्रवर्ती क्रिकेटर बनने से पहले आर्किटेक्ट की नौकरी करते थे, लेकिन फिर उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम बनाया. वरुण चक्रवर्ती एक खास बात यह है कि वह एक ही तरह की ग्रिप पकड़कर अलग-अलग गेंद डाल सकते हैं, जो उनकी सबसे बड़ी ताकत है. वरुण के पास कैरम बॉल, टॉप-स्पिन, फ्लिपर और स्लोअर डिलीवरी है, जिससे वे किसी भी बल्लेबाज को अपने चक्रव्यूह में फंसा सकते हैं.

वरुण चक्रवर्ती का इंटरनेशनल रिकॉर्ड

वरुण चक्रवर्ती का टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है. वरुण ने अभी तक भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में अभी तक कुल 38 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 63 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान वरुण चक्रवर्ती की इकॉनमी 7.06 की रही है. वहीं, ओवरऑल टी20 क्रिकेट की बात करें, तो वरुण चक्रवर्ती के नाम 143 मैचों में 187 विकेट दर्ज हैं. इस दौरान उनका गेंदबाजी एवरेज 21.03 और इकॉनमी 7.44 का रहा है.

उस्मान तारिक का इंटरनेशनल रिकॉर्ड

पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज उस्मान तारिक अपनी अजीबोगरीब गेंदबाजी के लिए मशहूर हुए हैं. वह अपनी पॉज और रिलीज एक्शन को लेकर विवादों में रहे हैं. उस्मान तारिक का इंटरनेशनल करियर काफी छोटा रहा है. अभी तक उस्मान तारिक ने सिर्फ 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान उस्मान ने 5.93 की इकॉनमी रेट से कुल 11 विकेट हासिल किए हैं. ओवरऑल की बात करें, तो उस्मान तारिक ने 42 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 6.79 की इकॉनमी से कुल 70 विकेट हासिल किए हैं.

वरुण बनाम उस्मान

वरुण चक्रवर्ती और उस्मान तारिक 15 फरवरी को कोलंबो के मैदान पर आमने-सामने होंगे. वरुण चक्रवर्ती इंटरनेशनल क्रिकेट में बहुत से मैच खेल चुके हैं. ऐसे में उनके पास सालों का अनुभव है. वहीं, उस्मान तारिक ने हाल ही में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया है. 15 फरवरी को उस्मान तारिक पहली बार भारतीय टीम के खिलाफ मैच खेलने उतरेंगे. जहां एक ओर उस्मान तारिक अपनी अजीबोगरीब गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं. वहीं, वरुण चक्रवर्ती पाकिस्तान के बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल सकते हैं.

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > Usman vs Varun: उस्मान तारिक की मिस्ट्री या वरुण चक्रवर्ती का चक्रव्यूह, बल्लेबाजों के लिए कौन बनेगा ‘खतरा’?

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: February 14, 2026 17:36:08 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS