UTT 2025: इंडियनऑयल अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) सीजन 6 के पहले सेमीफाइनल में जयपुर पैट्रियट्स ने दबंग दिल्ली टीटीसी को रोमांचक मुकाबले में 8-7 से हराकर पहली बार…
UTT 2025
UTT 2025: इंडियनऑयल अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) सीजन 6 के पहले सेमीफाइनल में जयपुर पैट्रियट्स ने दबंग दिल्ली टीटीसी को रोमांचक मुकाबले में 8-7 से हराकर पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है।
इस जीत में दो खिलाड़ी सबसे ज्यादा चमके — श्रीजा अकुला, जिन्होंने निर्णायक मैच में दिया चितले को हराया, और यशांश मलिक, जिन्होंने दबंग दिल्ली के कप्तान और अनुभवी खिलाड़ी साथियान ज्ञानशेखरन को 2-1 से हराकर बड़ा उलटफेर किया।
अब जयपुर पैट्रियट्स 15 जून को होने वाले फाइनल में डेम्पो गोवा चैलेंजर्स और यू मुम्बा टीटी के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से भिड़ेगा। यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स खेल, स्टार स्पोर्ट्स 2 तमिल, और जियो सिनेमा पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।
कनक झा ने इज़ाक क्वेक से पिछली हार का बदला लेते हुए 2-1 (7-11, 11-10, 11-3) से जीत दर्ज की।
ब्रिट एरलैंड को मारिया शाओ से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।
मिक्स्ड डबल्स में साथियान और शाओ की जोड़ी ने जीत दर्ज कर दिल्ली को 4-2 की बढ़त दिलाई।
यशांश मलिक ने पहले गेम में तीन गेम पॉइंट बचाकर शानदार वापसी की और लगातार दो गेम जीतकर अपनी पहली UTT जीत हासिल की।
श्रीजा अकुला ने निर्णायक मुकाबले में दिया चितले को कड़े संघर्ष में 2-1 से हराया।
इंडियन प्लेयर ऑफ द टाई: श्रीजा अकुला
फॉरेन प्लेयर ऑफ द टाई: मारिया शाओ
शॉट ऑफ द टाई: दिया चितले
Vastu Upay For Positive Energy: गंगाजल का सही ढंग से इस्तेमाल आपके जीवन में बड़ा…
Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से जमकर रन बन रहे हैं. उन्होंने…
Russia Ukraine War:दिसंबर 2025 में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने एक सवाल के…
एक युवा डॉक्टर का आरोप है कि उनकी महिला बॉस द्वारा उन पर दबाव बनाया…
TS Inter TSBIE Result 2026 Date: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) जल्द ही 1st,…
सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए बेन कटिंग ने 2016 के फाइनल में मात्र…