<

‘वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? इसकी कोई जरूरत नहीं थी..’, पूर्व क्रिकेटर ने जताई नाराजगी

दिलीप ट्रॉफी के लिए वैभव सूर्यवंशी को ईस्ट जोन का उपकप्तान बनाए जाने पर सवाल उठने लगे हैं. पूर्व क्रिकेटर प्रियंक पांचाल ने कहा कि इतनी कम उम्र में उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारी देना जरूरी नहीं था. उनका मानना है कि इससे वैभव पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है

Question Raising on Vaibhav Sooryavanshi Vice Captaincy: गुजरात के पूर्व और वेस्ट जोन के ओपनिंग बल्लेबाज प्रियंक पांचाल ने दिलीप ट्रॉफी के लिए वैभव सूर्यवंशी को ईस्ट जोन का उपकप्तान बनाए जाने पर सवाल उठाए हैं. उनका मानना है कि सेलेक्टर्स को इतनी कम उम्र में वैभव को नेतृत्व की जिम्मेदारी देने से बचना चाहिए था. पांचाल के अनुसार, इससे युवा खिलाड़ी पर खेल के साथ-साथ कप्तानी से जुड़ा अनावश्यक दबाव भी आ सकता है.

वैभव सूर्यवंशी को दिलीप ट्रॉफी में ईशान किशन के नेतृत्व वाली ईस्ट जोन टीम का उपकप्तान बनाया गया है. यह फैसला उस समय आया है जब वैभव हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे पर शानदार प्रदर्शन करके लौटे हैं. उन्होंने तीन टी20 मैचों में कुल 151 रन बनाए थे. सीरीज के आखिरी मुकाबले में उन्होंने 81 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी. लेकिन उन्हें उपकप्तानी दिए जाने से पूर्व क्रिकेटर खुश नहीं है.

प्रियंक पांचाल ने फैसले पर उठाए सवाल
पांचाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ईस्ट जोन के सेलेक्टर्स वैभव को उपकप्तान बनाने से बच सकते थे. उनका कहना है कि वैभव को अभी अंतरराष्ट्रीय और बड़े स्तर के क्रिकेट की चुनौतियों को समझने और खुद को स्थापित करने पर ध्यान देना चाहिए. इतनी कम उम्र में नेतृत्व की अतिरिक्त जिम्मेदारी उनके लिए दबाव बढ़ा सकती है.

सेलेक्टर्स ने बताया भविष्य को ध्यान में रखकर लिया फैसला
हालांकि, ईस्ट जोन के सेलेक्टर्स और पूर्व बिहार क्रिकेटर मनीष वर्धन ने इस फैसले का बचाव किया है. उन्होंने कहा कि सेलेक्टर्स केवल वर्तमान को ध्यान में रखकर फैसला नहीं कर रहे हैं. उपकप्तान बनने से वैभव को ईशान किशन के साथ करीब से काम करने और टीम को चलाने की प्रक्रिया समझने का मौका मिलेगा. वर्धन ने यह भी साफ किया कि ईशान की गैरमौजूदगी में वैभव को कप्तानी देने पर अभी कोई चर्चा नहीं हुई है. जरूरत पड़ने पर किसी अनुभवी खिलाड़ी को कप्तान बनाया जाएगा, जबकि वैभव उपकप्तान बने रहेंगे.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

हिंदी में ज्योतिष अध्ययन के लिए हर्ष बावलिया (Harsh Bavaliya) की पाँच पुस्तकों का संग्रह

हर्षज्योतिषम् के तीन खंडों के साथ हर्षविधानम् और हर्षसूक्ष्मम् में क्रमबद्ध अध्ययन और अभ्यास पर…

Last Updated: October 8, 2026 16:37:15 IST

Nana Patekar Real Name: पासपोर्ट और आधार तक पर ‘नाना’, आखिर विश्वनाथ गजानन पाटेकर कैसे बने नाना पाटेकर?

Nana Patekar Real Name: नाना पाटेकर के निधन के बाद उनके असली नाम और ‘नाना’…

Last Updated: October 8, 2026 16:26:14 IST

IND vs WI 2nd T20I Weather: रांची में बारिश डालेगी खलल? मैच से पहले जानें मौसम क्या है मिजाज

india vs west indies 2nd t20 match: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20I 9…

Last Updated: October 8, 2026 16:12:03 IST

Kal Ka Rashifal 09 October 2026: शुक्रवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा? जानें करियर धन कारोबार

Kal Ka Rashifal 09 October 2026: शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए करियर और…

Last Updated: October 8, 2026 16:16:20 IST

IND vs WI 2nd T20I Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें, भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा टी20?

IND vs WI 2nd T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज…

Last Updated: October 8, 2026 15:52:59 IST

गेट की मेहराब बनी काल, 11 साल के बच्चे की मौत के बाद एक्शन, हरियाणा के सभी स्कूलों में ऑडिट की तैयारी!

Haryana school safety audit: हरियाणा में एक सरकारी स्कूल की मेहराब गिरने से एक 11…

Last Updated: October 8, 2026 15:47:23 IST