<

भगवान शिव को प्रिय है अपराजिता का फूल, जुलाई-अगस्त में क्यों लगाते हैं इसका पौधा? जानें सही तरीका

Aparajita plant: सावन का महीना अपराजिता का पौधा लगाने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है. जुलाई-अगस्त के मानसून में इसकी जड़ें तेजी से विकसित होती हैं और लगभग 45 से 50 दिनों में फूल आने लगते हैं. सही मिट्टी, पर्याप्त धूप और संतुलित सिंचाई से यह पौधा तेजी से बढ़ता है.

Aparajita plant: सावन का महीना अपराजिता का पौधा लगाने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है. जुलाई-अगस्त के मानसून में इसकी जड़ें तेजी से विकसित होती हैं और लगभग 45 से 50 दिनों में फूल आने लगते हैं. सही मिट्टी, पर्याप्त धूप और संतुलित सिंचाई से यह पौधा तेजी से बढ़ता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार अपराजिता के फूल भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा में विशेष रूप से अर्पित किए जाते हैं. इसके अलावा यह पौधा हर्बल चाय, त्वचा और बालों की देखभाल में भी उपयोगी माना जाता है.

सावन में क्यों लगाना चाहिए अपराजिता का पौधा?

सावन का महीना हरियाली, भक्ति और प्रकृति से जुड़ने का समय माना जाता है. इसी दौरान कई लोग अपने घरों में धार्मिक महत्व वाले पौधे लगाते हैं. अपराजिता का पौधा भी उन्हीं में से एक है. इसके नीले और सफेद फूल भगवान शिव को बेहद प्रिय माने जाते हैं, वहीं भगवान विष्णु की पूजा में भी इनका विशेष महत्व बताया गया है. मानसून के मौसम में इसकी बढ़वार सबसे अच्छी होती है, इसलिए जुलाई और अगस्त इसे लगाने के लिए सबसे उपयुक्त समय माने जाते हैं.

कैसी मिट्टी और गमला चुनें?

अपराजिता के अच्छे विकास के लिए ऐसा गमला चुनें जिसमें नीचे ड्रेनेज होल अवश्य हो, ताकि अतिरिक्त पानी आसानी से बाहर निकल सके और जड़ों में सड़न न हो. मिट्टी तैयार करते समय 50 प्रतिशत सामान्य मिट्टी, 30 प्रतिशत गोबर की सड़ी हुई खाद और 20 प्रतिशत रेत मिलाएं. यह मिश्रण पौधे की जड़ों को पर्याप्त पोषण और बेहतर जल निकासी प्रदान करता है.

धूप और पानी का रखें विशेष ध्यान

अपराजिता को प्रतिदिन कम से कम 4 से 5 घंटे की धूप मिलनी चाहिए. मिट्टी को हल्का नम रखें, लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी देने से बचें. अधिक सिंचाई से जड़ें खराब हो सकती हैं. पौधे पर हल्का पानी का छिड़काव करना भी फायदेमंद माना जाता है.

कब तक बढ़ेगी बेल और कब आएंगे फूल?

अगर पौधे की सही तरीके से देखभाल की जाए तो लगभग 10 से 15 दिनों में इसकी बेल फैलना शुरू कर देती है. इसके बाद करीब 45 से 50 दिनों में पौधे पर फूल आने लगते हैं. स्वस्थ पौधे पर रोजाना 2 से 3 फूल भी खिल सकते हैं, जिससे घर की सुंदरता और धार्मिक वातावरण दोनों बढ़ जाते हैं.

पूजा के साथ कई अन्य फायदे भी

अपराजिता के फूल केवल पूजा-पाठ तक ही सीमित नहीं हैं. इनसे हर्बल चाय भी बनाई जाती है, जिसे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है. इसके अलावा आयुर्वेद में इन फूलों का उपयोग त्वचा और बालों की देखभाल के लिए भी किया जाता है. यही वजह है कि यह पौधा धार्मिक महत्व के साथ-साथ औषधीय गुणों के कारण भी लोकप्रिय है.

sharma ranjana

Share
Published by
sharma ranjana

Recent Posts

गेट की मेहराब बनी काल, 11 साल के बच्चे की मौत के बाद एक्शन, हरियाणा के सभी स्कूलों में ऑडिट की तैयारी!

Haryana school safety audit: हरियाणा में एक सरकारी स्कूल की मेहराब गिरने से एक 11…

Last Updated: October 8, 2026 15:47:23 IST

Delhi Metro Golden Line: एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, साकेत से एरो सिटी तक आसान होगा सफर

Delhi metro Golden Line: दिल्ली मेट्रो को दिल्ली की जान कहा जाता है. रोजाना लाखों…

Last Updated: October 8, 2026 15:34:14 IST

Maharashtra News: ‘बालों से घसीटकर जमीन पर पटका’, CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला नजारा, चंद्रपुर स्कूल के प्रिंसिपल पर कक्षा 9 के छात्र को बेरहमी से पीटा

चंद्रपुर के एक छात्रावास में कक्षा 9 के एक छात्र पर स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा…

Last Updated: October 8, 2026 15:08:16 IST

Tanushree Dutta on Nana Patekar Death: पुरानी दुश्मनी भूलीं नहीं तनुश्री! नाना पाटेकर के निधन पर दे दिया ऐसा बयान; बोलीं – ‘इवेंट है आज…’

Tanushree Dutta on Nana Patekar Death: नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम…

Last Updated: October 8, 2026 15:04:57 IST

Earthquake: नेपाल में भूकंप से हिली धरती, 4.1 मैग्नीट्यूड के झटकों से मची हलचल; कई जिलों में महसूस हुई कंपन

Nepal Earthquake:यह भूकंप ऐसे समय में आया है जब नेपाल 26 अगस्त को देश में…

Last Updated: October 8, 2026 14:59:30 IST

Tanmay Baloda Record: तन्मय बलोदा ने रचा इतिहास, U-19 टेस्ट में 14 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Tanmay Baloda Record: भारत U-19 के बाएं हाथ के स्पिनर तन्मय बलोदा ने ऑस्ट्रेलिया के…

Last Updated: October 8, 2026 14:34:48 IST