<
Categories: खेल

15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी का तहलका! जिम्बाब्वे के खिलाफ जड़ा तूफानी पचासा, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ फिर मचाया धमाल. हरारे में 31 गेंदों पर तूफानी पचासा जड़कर रचा नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानिए मैच का पूरा हाल.

भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में एक बार फिर इतिहास रच दिया. 15 साल के इस उभरते सितारे ने सिर्फ 31 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से एक शानदार अर्द्धशतक जमाया. मैच की शुरुआत में वैभव ने थोड़ी समझदारी और संयम के साथ बल्लेबाजी की, लेकिन जैसे ही पैर जमे, उन्होंने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जमकर क्लास ली. तीन मैचों की इस सीरीज में यह उनका दूसरा अर्द्धशतक था.

रच दिया अनोखा इतिहास

इस पारी के साथ ही वैभव दुनिया के पहले ऐसे फुल-मेम्बर (आईसीसी के पूर्ण सदस्य देश) खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 16 साल का होने से पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में दो बार 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है.

ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो वैभव से पहले नेपाल के कुशल मल्ला ही इकलौते ऐसे बल्लेबाज थे, जिन्होंने 16 साल की उम्र से पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अर्द्धशतक जड़ा था.

मैच का हाल और टॉस

मुकाबले की बात करें तो भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए, चोटिल प्रिंस यादव की जगह तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को शामिल किया गया, जबकि शिवम दुबे की जगह सूर्यवंश शेडगे को मौका मिला.

टॉस के दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, ‘हम पहले बल्लेबाजी कर रहे हैं क्योंकि यह वही पुरानी पिच है और खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, इसके धीमे होने की उम्मीद है. कल की जीत के बाद आज सुबह जब हम पिछले प्रदर्शन पर नजर डाल रहे थे, तो काफी रोमांच महसूस हो रहा था. हमारी कोशिश आज भी वही लय बनाए रखने की होगी.’

‘हमारे लिए पिच के मिजाज को जल्द से जल्द समझना जरूरी होगा. पिच कल की तरह खेलेगी या अलग, इसका अंदाजा पहले से नहीं लगाया जा सकता. हमारी टीम में दो बदलाव हैं, प्रिंस की जगह अशोक शर्मा और शिवम दुबे की जगह सूर्यवंश शेडगे आए हैं.’

वहीं जिम्बाब्वे की बात करें तो तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारवा हल्की चोट (निगल) के कारण बाहर रहे और उनकी जगह वेलिंगटन मशाकाद्जा को टीम में शामिल किया गया.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, सूर्यवंश शेडगे, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा, यश ठाकुर, मयंक यादव.

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेसली मधेवेरे, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, वेलिंगटन मशाकाद्जा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

कानपुर में महिला बॉक्सर मंतशा की संदिग्ध मौत, हाईवे किनारे मिला शव, दिवाली की खरीदारी के लिए निकली थी घर से

Kanpur female boxer death: कानपुर के महाराजपुर में हाईवे किनारे 26 वर्षीय महिला बॉक्सर और…

Last Updated: November 7, 2026 19:52:33 IST

पढ़ाई के लिए डांटते थे पिता, 15 साल के बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, रात 2 बजे कर दिया खौफनाक कांड

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…

Last Updated: November 7, 2026 18:09:50 IST

UP Crime: पति गया जेल तो महिला ने अपने देवर से ही बना लिया अवैध संबंध, फिर भाभी के लिए युवक ने बड़े भाई…

Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…

Last Updated: November 7, 2026 17:30:28 IST

सीएम मोहन माझी ने ओडिशा के लोगों को दी 1292 करोड़ रुपये की सौगात, 630 मॉडल स्कूल और IT पार्क की रखी नींव

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…

Last Updated: November 7, 2026 16:54:24 IST

मुंबई लोकल में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट, चलती ट्रेन से नीचे गिरा शख्स! वीडियो वायरल

Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…

Last Updated: November 7, 2026 16:41:00 IST

UP DA Hike: यूपी के 14 लाख कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 58 से सीधे 63 फीसदी हुआ महंगाई

UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…

Last Updated: November 7, 2026 16:21:53 IST