<

RR vs LSG: ‘लंबे समय तक खेला तो…’, POTM जीतने के बाद क्या बोले वैभव सूर्यवंशी? बताया आगे का प्लान

Vaibhav Suryavanshi Statement: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 93 रनों की तूफानी पारी खेलने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने अपनी रणनीति का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि कैसे इस मैच में वह पहले से तैयारी करके मैदान पर उतरे थे.

Vaibhav Suryavanshi Statement: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचा रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी ने मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 38 गेंदों पर 93 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 10 छक्के आए. इस पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने 221 रनों का टारगेट आसानी से चेज कर लिया. राजस्थान रॉयल्स ने 7 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया. वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के सामने लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज बेबस नजर आ रहे थे. वैभव सूर्यवंशी की शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.

मैच के बाद अवॉर्ड लेते समय वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने अपनी पारी को लेकर बात की और अपनी आगे की रणनीति का खुलासा किया. सूर्यवंशी ने कहा कि जब वह पहली पारी के दौरान बाहर बैठे थे, तो विकेट अच्छा लग रहा था. सूर्यवंशी ने पहले ही प्लान बना लिया था कि इस मैच में उन्हें जल्दबाजी नहीं करनी है और विकेट पर समय लेकर खेलना है.

वैभव सूर्यवंशी ने खोला अपनी पारी का राज

वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि उन्होंने मैच की पहली पारी के दौरान ही सोच लिया था कि आज उन्हें शुरुआत में ज्यादा जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. थोड़ा समय लेना चाहिए, जिससे ज्यादा देर तक बल्लेबाजी कर सकें. वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी के दौरान गियर बदलने को लेकर कहा कि उन्हें पता था कि वह कभी भी दो या तीन बाउंड्री या छक्के लगा सकते हूं. ऐसे में वह ज्यादा समय ले सकते हैं और फिर तेज बैटिंग करके मैच को आखिर तक ले जा सकते हैं.

‘अगर करियर लंबा रहा तो…’

वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 15 साल की उम्र में ही काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है. जब इसको लेकर वैभव सूर्यवंशी से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, ‘मैं इन चीजों पर ज्यादा ध्यान नहीं देता, मैं अखबार वगैरह नहीं पढ़ता, इसलिए मैं इस बारे में ज्यादा सोचता भी नहीं हूं. मैं बस यही सोचता हूं कि यह तो अभी बस शुरुआत है.’ वैभव सूर्यवंशी ने आगे कहा कि अगर उनका करियर लंबा चला और वह लंबे समय तक खेलता रहा, तो लोग और भी बहुत कुछ कहेंगे. ऐसे में पूरा ध्यान बस गेम पर होना चाहिए और अपना सफर पूरा करना चाहिए.

वैभव सूर्यवंशी का IPL 2026 में प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. फिलहाल वैभव सूर्यवंशी के सिर पर ऑरेंज कैप सजी हुई है. उन्होंने 13 मैचों में 236 के स्ट्राइक रेट से 579 रन बनाए हैं. इसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं. वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 93 रनों की आतिशी पारी खेली है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST