<

बिहार के सुपौल में युवती की नृशंस हत्या से मचा हड़कंप, घर से कुछ दूर सरकारी स्कूल में मिला शव

Bihar News: बिहार के सुपौल जिले के राजेश्वरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चरने गांव में सोमवार देर रात एक 19 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

Bihar News: बिहार के सुपौल जिले के राजेश्वरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चरने गांव में सोमवार देर रात एक 19 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यवती का शव घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय चरने महादलित की पहली मंजिल पर खून से लथपथ अवस्था में बरामद किया गया. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, हालांकि हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है.

मृत युवती की पहचान पंचायत के वार्ड संख्या 4 निवासी स्वर्गीय सियाराम सरदार की 19 वर्षीय पुत्री वंदना कुमारी के रुप में की गई है. गौरतलब है कि वंदना अपने परिवार में सबसे छोटी थी.  

रहस्यमयी तरीके से हुई हत्या

परिजनों के अनुसार, सोमवार रात वंदना ने परिवार के साथ भोजन किया और अपनी भतीजी के साथ सोने चली गई. रात करीब 12 बजे बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मृतका की बड़ी भाभी जब वहां पहुंची तो वंदना वहां मौजूद नहीं थी. मोबाइल पर फोन करने पर वंदना ने बाथरूम में होने की बात कही.

कुछ देर बाद दोबारा फोन करने पर वंदना ने “आ रही हूं” कहकर कॅाल काट दिया. इसके बाद मृतक का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया. इसके दस मिनट बाद घर से कुछ दूरी पर स्थित विद्दालय की दिशा से दो बार वंदना के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी. आवाज की दिशा में जाने पर स्कूल की पहली मंजिल पर वंदना खून से लथपथ अवस्था में मृत पड़ी थी.

उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलने के बाद राजेश्वरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बाद में एसडीपीओ विभाष कुमार भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. वहीं मंगलवार सुबह सुपौल एसपी शरथ आर.एस भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्कूल का मुआयना किया.

प्रेम प्रसंग का हो सकता है मामला

इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि यह मामला प्रेम-प्रसंग का भी हो सकता है, परिजनों की माने तो आधी रात को मृतका का घर पर न होकर स्कूल में होना और बड़ी भाभी के कॅाल आने पर यह कहना कि अभी आ रही हूं. फिर कुछ देर बाद खून से लथपथ लाश का स्कूल में मिलना, यह सभी घटनाएं  प्रेम-प्रसंग की ओर इशारा करते हैं. हालांकि, परिवारजनों ने इसकी कोई जानकारी नहीं दी है.

ग्रामीणों में भारी रोष और नाराजगी व्याप्त

इस घटना के बाद गांव के लोगों में गुस्सा और डर का माहौल बना हुआ हैं. गांव के लोगों में इस निर्मम हत्या को लेकर भारी नाराजगी है. स्थानीय लोग जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

फिलहाल पुलिस प्रशासन ने किसी भी तरह का कोई बयान सार्वजनिक तौर पर नहीं दिया है. मोबाइल कॅाल डिटेल, घटना के साक्ष्य और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर जांच की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है. एस पी शरथ ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा.

Team Indianews

Share
Published by
Team Indianews

Recent Posts

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST

Bhatinda News: नाबालिग बेटी को पिता ने किया गर्भवती, 15 वर्षीय नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…

Last Updated: October 11, 2026 11:16:02 IST

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST