<

‘पहला ही गेंद उड़ा देंगे…’, संजू सैमसन ने की वैभव सूर्यवंशी की मिमिक्री, सुनाया IPL का मजेदार किस्सा, सुनकर छूट जाएगी हंसी

Vaibhav Suryavanshi IPL Debut: वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए अपना डेब्यू किया था. उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का लगाया था. अब वैभव के डेब्यू से पहले कोच के साथ उनकी बातचीत का खुलासा हुआ है.

Vaibhav Suryavanshi IPL Debut Story: भारत के युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने पिछले साल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू किया था. इसके बाद से वैभव सूर्यवंशी हर टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय टीम को अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने में भी अहम भूमिका निभाई. अब वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में खेलते नजर आएंगे. इससे पहले स्टार बल्लेबाज बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड 2026 में शामिल हुए. बीसीसीआई ने अंडर-19 वर्ल्ड कप विनिंग टीम को सम्मानित किया, जिसमें वैभव सूर्यवंशी भी शामिल थे. इसी समारोह के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने अपने आईपीएल डेब्यू से पहले राजस्थान रॉयल्स के पूर्व हेड कोच से हुआ बात का जिक्र किया. वैभव सूर्यवंशी ने पिछले साल लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना डेब्यू किया था. उन्होंने पहली गेंद पर ओवर कवर्स पर शानदार सिक्स लगाकर लगाया था. सूर्यवंशी ने बताया कि डेब्यू से पहले राहुल पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ से उनकी बातचीत हुई, जिसमें उनका गेम प्लान पूछा गया. राहुल द्रविड़ ने पूछा कि उनका गेम प्लान किया है, तो वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि अगर गेंद उनके आर्क में आएगी, तो वो जोर से मारेंगे.

संजू सैमसन ने की वैभव सूर्यवंशी की मिमिक्री

वैभव सूर्यवंशी अपने डेब्यू का किस्सा सुना रहा था, कि तभी संजू सैमसन (Sanju Samson) ने कहा कि वे भी उस मीटिंग में शामिल थे. इसके बाद संजू सैमसन ने आगे की कहानी बताई, जिसे सुनकर समारोह में बैठे सभी लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो गए. संजू सैमसन ने बताया कि राहुल द्रविड़ ने उन्हें होटल रूम में बुलाकर कहा कि वैभव अभी बहुत छोटा है. ऐसे में उसे समझाना होगा कि कैसे खेलना है. इसके बाद उन दोनों ने वैभव सूर्यवंशी को कमरे में बुलाया. संजू ने आगे बताया कि राहुल द्रविड़ ने वैभव सूर्यवंशी से पूछा कि ‘तुम्हारा प्लान क्या है?’ संजू सैमसन ने वैभव सूर्यवंशी की मिमिक्री करते हुए कहा कि वैभव ने कहा, ‘ऐसा कुछ नहीं है सर, हम तो खेलेंगे.’ इसके बाद राहुल द्रविड़ ने फिर से पूछा कि असली प्लान क्या है? इस पर वैभव ने कहा कि सर अगर हमें पहली गेंद मिली, तो हम पहला ही उड़ा देंगे.

वैभव सूर्यवंशी का वीडियो गेम

संजू सैमसन ने बताया कि वैभव सूर्यवंशी ने अपने डेब्यू पर ठीक वैसा ही किया, जैसा उन्होंने कहा था. वैभव सूर्यवंशी ने शार्दुल ठाकुर की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया. संजू सैमसन ने आगे हंसते हुए कहा कि भाई तो अलग वीडियो गेम ही खेल रहा है. बता दें कि इससे पहले वैभव सूर्यवंशी से पूछा गया था कि उन्होंने पहली बार कौन सा वीडियो गेम खेला था, तो उन्होंने जवाब दिया कि वे वीडियो गेम नहीं खेलते. इसी दौरान आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी के टारगेट के बारे में पूछा गया. इस पर वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि वह बस राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रॉफी जीतना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि वह इस बार टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं. बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों पर 175 रनों की तूफानी पारी खेली. अब वह आईपीएल की जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

जेवरात और कैश छोड़ की सिलेंडर की चोरी, ग्रेटर नोएडा में गैस एजेंसी कर्मी बन घर में घुसे थे चोर

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है.…

Last Updated: April 8, 2026 00:34:53 IST

Weather Update: मौसम का ‘अप्रैल फूल’ दिल्ली से असम तक बदला मौसम, झमाझम बारिश लाई ‘तबाही’

Weather Forecast North India: उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर पर्वतीय राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश…

Last Updated: April 7, 2026 23:55:18 IST

Viral Video: बुमराह की खतरनाक यॉर्कर का वैभव ने निकाला ‘जुलूस’, पहली ही गेंद पर जड़ा खौफनाक छक्का!

IPL 2026 के रोमांचक मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया के नंबर…

Last Updated: April 7, 2026 23:11:47 IST

Video: मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने पहनी पीपीई किट, 5 घंटे के बाद हटाए मधुमक्खियों के 7 छत्ते

Rajasthan Churu Video: राजस्थान के चुरू में मेडिकल कॉलेज में लड़कों और लड़कियों के हॉस्टल…

Last Updated: April 7, 2026 22:54:42 IST