<

U-19 World Cup Final: बाबर आज़म का रिकॉर्ड ध्वस्त, ब्रेविस का तोड़ा गुरूर! 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 55 गेंदों में रचा इतिहास!

Vaibhav Suryvanshi: बाबर आज़म और ब्रेविस के बड़े रिकॉर्ड्स ध्वस्त! जानें 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में अपनी तूफानी पारी से कैसे रचा नया इतिहास. पूरी डिटेल्स यहां पढ़ें...

Vaibhav Suryavanshi Century: अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 55 गेंदों में शतक बनाकर इतिहास रच दिया. यह अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे तेज़ शतक है. इस कारनामे के साथ, वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वर्ल्ड कप के एक ही सीज़न में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ भी बन गए हैं. ऐसा करके वैभव ने डेवाल्ड ब्रेविस का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2022 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में 18 छक्के लगाए थे. अब वैभव के नाम 19 छक्के हो गए हैं. इसके अलावा, वैभव ने अंडर-19 वनडे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने के मामले में बाबर आज़म को भी पीछे छोड़ दिया है. बाबर ने अंडर-19 वनडे मैचों में 1271 रन बनाए थे. 

सबसे कम उम्र में फाइनल में शतक लगाने वाले बल्लेबाज

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अब अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. उनका जन्म 2 मार्च 2011 को हुआ था. मैच के दिन उनकी उम्र 14 साल और 316 दिन थी. दुनिया में किसी भी दूसरे बल्लेबाज ने इतनी कम उम्र में अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक नहीं बनाया है. इस तरह, वैभव यह कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. यह एक शानदार रिकॉर्ड है जो शायद लंबे समय तक बना रहेगा.

अंडर-19 वर्ल्ड कप में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे तेज़ शतक

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे तेज़ शतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया है. हालांकि, ओवरऑल वर्ल्ड कप के मामले में वह दूसरे स्थान पर हैं. इस साल ऑस्ट्रेलिया के विल मलाजचुक ने जापान के खिलाफ 51 गेंदों में शतक बनाया था, लेकिन वह लीग मैच में था. वैभव ने 55 गेंदों में शतक बनाया, जो फाइनल में सबसे तेज़ शतक है. इससे पहले, भारत के राज बावा ने 2022 में 69 गेंदों में शतक बनाया था. वैभव सूर्यवंशी अब अंडर-19 वर्ल्ड कप में शतक बनाने वाले सबसे तेज़ भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.

ये भी पढ़ें : ‘हर दिन तुक्का नहीं…’, ‘एक्सप्लोसिव’ अभिषेक शर्मा पर ऋषभ पंत का ‘विस्फोटक’ बयान, जानें ऐसा क्या कह दिया?

शतक से लेकर सबसे ज्यादा रन तक… WPL 2026 में रिकॉर्ड्स की बरसात, स्मृति मंधाना समेत इन खिलाड़ियों ने मचाया तहलका

रो पड़ीं जेमिमा रोड्रिग्स, सन्न रह गए गांगुली, दिल्ली कैपिटल्स पर फिर टूटा WPL का सपना

T20 World Cup: क्या भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा पाकिस्तान? PAK के कप्तान सलमान अली आगा ने किया ये खुलासा

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST