Aadhaar Photo Update Process: आधार कार्ड आज के समय में सबसे जरूरी पहचान पत्रों में से एक है. बैंक से लेकर सरकारी योजनाओं तक, हर जगह आधार की जरूरत पड़ती है,आज जानते हैं आधार कार्ड की फोटो बदलवाने का पूरा तरीका,कहां जाना होता है, कितना पैसा लगता है, ऑनलाइन क्या-क्या बदला जा सकता है और फोटो अपडेट होने के बाद नया आधार कैसे डाउनलोड करें.
आधार ऑनलाइन अपडेट
Aadhaar Card Rules: आधार कार्ड आज हर भारतीय के लिए सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है. बैंक अकाउंट खुलवाना हो, सरकारी योजना का फायदा लेना हो या फिर KYC करानी हो,हर जगह आधार की जरूरत पड़ती है. ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि आधार में दी गई जानकारी सही और अपडेट हो.लेकिन अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि उनके आधार कार्ड की फोटो अच्छी नहीं आई है या पुरानी हो चुकी है. अगर आप भी अपनी आधार फोटो बदलना चाहते हैं, तो UIDAI इसकी सुविधा देता है. यहां जानिए आधार कार्ड की फोटो बदलने का पूरा तरीका.
सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि आधार कार्ड की फोटो ऑनलाइन अपडेट नहीं की जा सकती. इसके लिए आपको ऑफलाइन तरीके से आधार सेवा केंद्र जाना होगा.
आधार फोटो बदलने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया
हालांकि फोटो ऑफलाइन ही बदलेगी, लेकिन नीचे दी गई जानकारियां आप ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं-
नाम, पता, जन्मतिथि या उम्र, जेंडर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, रिश्ते की जानकारी और डेटा शेयर करने की सहमति.
जब आपकी आधार फोटो अपडेट हो जाए, तो आप नया आधार कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं.
इसके लिए UIDAI की वेबसाइट पर जाएं और ‘My Aadhaar’ सेक्शन में जाकर ‘Download Aadhaar’ पर क्लिक करें.अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें, फिर OTP जनरेट करें.रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP डालकर लॉगिन करें.इसके बाद ‘Download Aadhaar’ पर क्लिक करके अपडेटेड आधार कार्ड डाउनलोड कर लें.
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…
पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…
India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…
Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…
Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…