<

संघर्ष से शिखर तक… विदर्भ ने पहली बार जीता विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब, तीसरी बार चैंपियन बनने से चूका सौराष्ट्र

Vidarbha vs Saurashtra: विदर्भ और सौराष्ट्र के बीच विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में विदर्भ की टीम ने शानदार जीत दर्ज की. विदर्भ ने पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है.

नई दिल्ली. विजय हजारे ट्रॉफी 2025-2026 का फाइनल (Vijay Hazare Trophy Final) मुकाबला विदर्भ और सौराष्ट्र (Vidarbha vs Saurashtra) के बीच खेला गया.  इस मुकाबले में विदर्भ की टीम ने 38 रन से शानदार जीत दर्ज की. सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. विदर्भ की टीम जब बल्लेबाजी करने के लिए उतरी तो उन्होंने 317 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. जिसे चेज करते सौराष्ट्र हुए की टीम 279 रन पर ही ऑल आउट हो गई. जीत के साथ विदर्भ ने अपना पहला खिताब जीता.

विदर्भ की ओर से ओपनिंग करने उतरे अथर्व तैदे ने शानदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने 118 गेंदों का सामना करते हुए 128 रन की पारी खेली जिसमें 15 चौके और 3 छक्के मारे. उनके साथ आए अमन मोखड़े ने 33 रन बनाए. इसके अलावा अन्य बल्लेबाजों की बात करें तो यश राथौड़ ने 61 गेंदों में 54, रविकुमार समर्थ ने 25, फैज मोहम्मद ने 19 और हर्ष दुबे ने 15 गेंदों में 17 रन बनाए. इस तरह विदर्भ ने सौराष्ट्र के सामने 317 रन का स्कोर खड़ा किया और 318 का लक्ष्य दिया. 

विदर्भ की बढ़िया गेंदबाजी

सौराष्ट्र की ओर से सबसे अच्छी गेंदबाजी अंकुर पंवर ने की. उन्होंने कुल 4 विकेट अपने नाम किए. 10 ओवर गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 65 रन दिए. इसके अलावा चिराग जनी और चेतन सिकारिया ने 2-2 विकेट लिए. अब सौराष्ट्र के सामने 318 रन का लक्ष्य था और उनकी टीम की ओर से कप्तान हार्विक देसाई और विश्वराज जडेजा बल्लेबाजी करने के लिए उतरे. हालांकि, ये दोनों अधिक समय तक बल्लेबाजी नहीं कर सके. देसाई 20 और जडेजा 9 रन बनाकर आउट हो गए.

मिडिल ऑर्डर में खराब बल्लेबाजी

प्रेरक मनकड तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए जिन्होंने सौराष्ट्र के लिए सबसे बेहतरीन पारी खेली. उन्होंने कुल 88 रन ठोके. समर गज्जर ने 25 रन बनाए, चिराग जैन ने 64 और रुचित अहीर ने 21 रन बनाए. उनदाकट भी 6 रन बनाकर आउट हुए. नतीजा यह हुआ कि सौराष्ट्र की टीम 279 रन पर ही ऑलआउट हो गई. विदर्भ के लिए यश ठाकुर ने कुल 3 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा नचिकेत भुटे ने 2, दर्शन नलकंडे ने 2 और हर्ष दुबे ने 1 विकेट लिए.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Himachal Pradesh Gold Prices 18, 22 and 24 Carat Today: सोने की नई चाल से सस्पेंस! हिमाचल में मुनाफा मिलेगा या पड़ेगा घाटा?

Himachal Pradesh Gold Price Today: वैश्विक परेशान के कारण दुनिया भर में सोने की कीमतों…

Last Updated: April 10, 2026 10:05:26 IST

Madhya Pradesh Gold Prices 18, 22 and 24 Carat Today: गोल्ड मार्केट में सस्पेंस हाई! मध्य प्रदेश में खरीदें अभी या रुकना ही है समझदारी?

Madhya Pradesh Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज-कल काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल…

Last Updated: April 10, 2026 09:58:38 IST

Gold Rate Today 10 April 2026: सोना उछला या फिसलेगा? अभी खरीदारी का गोल्डन चांस या बड़ा रिस्क!

Gold Price 24,22,18 Carat Today 10 April 2026: कई सालों से, सोने को सबसे सुरक्षित…

Last Updated: April 10, 2026 09:51:11 IST

पिता का सपना बना बेटे का मिशन… घर छोड़ IPL में बनाई नई पहचान, दिल जीत लेगी मुकुल चौधरी की स्टोरी

Who is Mukul Choudhary: राजस्थान के युवा बल्लेबाज विकेटकीपर मुकुल चौधरी आईपीएल में एक नई…

Last Updated: April 10, 2026 09:47:19 IST

MP Board MPBSE Result 2026 Date: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे पर ये है लेटेस्ट अपडेट्स, जानें कब होगा जारी

MPBSE MP Board Result 2026 Date: मध्य प्रदेश बोर्ड जल्द ही 10वीं, 12वीं का रिजल्ट…

Last Updated: April 10, 2026 09:41:31 IST