Gurugram News: गुरुग्राम से एक हैरान कर देने वाला सामना आया है, जहां एक 56 वर्षीय युवक गुरुग्राम के होटल में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ठहरा था. उसी दौरान उसकी अचानक मृत्यु हो गई. वजह आपको हैरान कर सकती है.
गुरुग्राम के होटल में मृत वाला व्यक्ति
Man Dead in Gurugram Hotel: गुरुग्राम में एक व्यक्ति की होटल के कमरे में अचानक मौत से हंगामा मच गया है. जानकारी के मुताबिक वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल में ठहरा हुआ था. उसके कमरे से शारीरिक संबंध बनाने के लिए पावर वाली गोलियां पाई गई हैं. इसके बाद से उसकी मौत को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं. जानिए पूरा मामला.
पुलिस की जानकारी के मुताबिक, 56 वर्षीय मृतक हरियाणा के सोहना के पास स्थित एक गांव का रहने वाला था. वह पेशे से एक लॉजिस्टिक्स कंपनी में ड्राइवर था. बीते बुधवार यानी 26 फरवरी को वह अपनी स्कूल की एक महिला मित्र के साथ गुरुग्राम बस स्टैंड के पास एक होटल में ठहरा हुआ था. होटल के कमरे में रहते समय अचानक उसे सीने में तेज दर्द महसूस हुआ. दर्द इतना ज्यादा था कि उसकी हालत बिगड़ने लगी. महिला मित्र ने तुरंत एंबुलेंस को फोन किया और साथ ही पुलिस को भी घटना की सूचना दी. एंबुलेंस की मदद से उसे पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों ने बताया कि मौत हॉर्ट अटैक की वजह से हुई है. लेकिन जब होटल के कमरे की पुलिस ने जांच की तो उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए पावर वाली कुछ गोलियों के पैकेट मिले हैं, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि गोली खाने से उसका बीपी बढ़ गया होगा और मृत्यु हो गई. हालांकि, इसकी अभी पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन उन गोलियों के मिलने से कई सवाल पैदा हो रहे हैं.
मृतक के बेटे की आगामी 12 मार्च को शादी होनी थी. लेकिन इस सूचना के मिलते ही घर में मातम पसर गया है. खुशियों का माहौल अब गमगीन हो गया है.
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…