<
Categories: दिल्ली

बांग्लादेश में दीपू हत्याकांड को लेकर भारत में बवाल, दिल्ली पुलिस और VHP कार्यकर्ताओं में झड़प; यूनुस सरकार क्यों हुई खफा

Bangladesh High Commission Delhi protest: दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन के दौरान VHP से जुड़े प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के बैरिकेड्स (सुरक्षा घेरे) भी तोड़ दिए.

Bangladesh High Commission Delhi protest:  छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या के बाद से पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंसा का दौर जारी है. 18 दिसंबर, 2025 को बांग्लादेश के मैमनसिंह इलाके में 27 वर्षीय हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या का मामला भारत में भी गर्मा गया है. पहले तो भीड़ द्वारा दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या कर दी जाती है फिर  शव को आग लगा दी जाती है. दीपू चंद्र दास के साथ दरिंदगी के बाद भारत में गुस्सा है. इस बीच दिल्ली में विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन किया. दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान VHP के कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स भी तोड़ दिए. इस दौरान प्रदर्शनकारियों की दिल्ली पुलिस से झड़प भी हुई. 

दीपू चंद्र दास पर लगा था ईश निंदा का आरोप

यहां पर बता दें कि 18 दिसंबर, 2025 की रात को बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र की हत्या कर दी गई थी. हत्या करने के दौरान और बाद में यह दावा किया गया कि दीपू ने फेसबुक पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी की थी. यह अलग बात है कि शुरुआती जांच में इसका कोई सबूत नहीं मिला. स्थानीय पुलिस ने हत्या के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है और जांच कर कड़ी कार्रवाई की बात कही गई है. 

शरीफ उस्मान हादी की मौत से भड़की हिंसा

गौरतलब है कि बांग्लादेशी छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद भारत विरोधी प्रदर्शनों और फिर मैमन सिंह जिले में दीपू चंद्र दास की भीड़ द्वारा हत्या करने के बाद दोनों देशों के रिश्ते काफी बिगड़ गए हैं. बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त लगातार तलब किया जा रहा है. राजदूत को  पिछले कुछ दिनों के दौरान दूसरी बार तलब किया गया है. आरोप लगाया जा रहा है कि शरीफ उस्मान हादी की हत्या के आरोपी भारत में छिपे हैं. इसके साथ-साथ बांग्लादेश ने राजनयिक मिशनों पर हमले को लेकर चिंता भी जताई है.

राजदूत प्रणय वर्मा को बांग्लादेश ने किया तलब

भारत में हिंसा को लेकर बांग्लादेश ने कहा कि यह हिंसा और डराने-धमकाने की घटनाएं अस्वीकार्य हैं. असम समेत कई जगहों पर हमले को लेकर बांग्लादेश की ओर से जारी आधिकारिका बयान में कहा गया है कि ऐसे हमले ना सिर्फ राजनयिक कर्मचारियों की सुरक्षा को खतरे में डालते हैं, बल्कि आपसी सम्मान, शांति और सहिष्णुता जैसे मूल्यों को भी कमजोर करते हैं. उधर, इन हमलों को लेकर विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, प्रणय वर्मा को बांग्लादेश ने तलब किया है. बांग्लादेश पहले ही यह  आरोप लगा चुका है कि भारत में रहकर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना लगातार ऐसे बयान दे रही हैं जिन्हें बांग्लादेश भड़काऊ मानता है.  बता दें कि मंगलवार (22 दिसंबर, 2025) को सिलीगुड़ी में बांग्लादेश वीजा सेंटर में तोड़फोड़ हुई थी. इससे भी पहले 20 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन किया गया था. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

Guwahati firing: गुवाहाटी में होटल के अंदर खूनी वारदात, ताबड़तोड़ फायरिंग 4 लोगों की मौत, दो संदिग्ध गिरफ्तार

Guwahati firing: असम के गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास…

Last Updated: October 26, 2026 23:35:44 IST

कोटा में एक दिन में दो छात्रों की मौत से सनसनी, कोई JEE तो कोई NEET की कर रहा था तैयारी

Kota News: राजस्थान के कोटा में दो छात्रों की मौत से हो गई है. रविवार…

Last Updated: October 26, 2026 23:06:05 IST

Supaul murder case: इंस्टाग्राम पर प्यार, कोर्ट मैरिज के बाद तलाक पर ठनी, पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया

Supaul murder case: बिहार के सुपौल जिले में तलाक के विवाद में 21 वर्षीय दामिनी…

Last Updated: October 26, 2026 22:55:07 IST

राजस्थान हाई कोर्ट में प्रेम विवाह केस के बाद हड़कंप, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, बालकनी से लटका युवक

Rajasthan High Court: राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर पीठ में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को…

Last Updated: October 26, 2026 22:36:34 IST

यूपी पुलिस की जांच पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, निर्दोष ने जेल में बिताए 6 साल; सरकार देगी 6 लाख रुपये

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में यूपी पुलिस को फटकार लगाई है. वजह…

Last Updated: October 26, 2026 22:09:46 IST

SIR पर सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग का जवाब, ज्ञानेश कुमार को लेकर कही ये बात, जानें हलफनामे में क्या-क्या कहा

SIR Voter List Verification: ,SIR यानी वोटर लिस्ट की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर…

Last Updated: October 26, 2026 21:57:35 IST