(इंडिया न्यूज़, Virat Kohli and Anushka Sharma bought a new flat in Mumbai): भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने हाल ही में मुंबई के के जुहू में एक नया घर लिया है। दरअसल, ये घर उन्होंने ख़रीदा नहीं है बल्कि किराए पर लिया है। वैसे तो आप सभी जानते है कि विराट का मुंबई में खुद का एक आलीशान घर है, इसके साथ ही उनका दिल्ली में भी घर है।
अभी हाल ही में उन्होंने अपने रेस्टोरेंट के लिए मुंबई में अभिनेता अशोक कुमार का बंगला भी लिया था। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अभी उत्तराखंड से ही लौटे हैं। विराट कोहली ने जहां न्यूजीलैंड दौरे से ब्रेक लिया हुआ है तो वहीं अनुष्का शर्मा भी अपनी फिल्म चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग खत्म कर इंग्लैंड से लौटी हैं। उत्तराखंड से दोनों वापस मुंबई लौट आए हैं। आने के बाद दोनों ने जुहू में एक घर किराए पर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस नए फ्लेट का किराया हर महीने करीब पौने 3 लाख रूपये है।
Virat Kohli and Anushka Sharma bought a new flat
विराट कोहली -अनुष्का शर्मा ने साढ़े 7 लाख रूपये किया डिपाजिट
रिपोर्ट के मुताबिक ये फ्लैट 1650 स्क्वायर फ़ीट है। इसकी डील पिछले महीने (17 अक्टूबर) हुई थी। अग्रीमेंट हो चुका है और इसके लिए कोहली अनुष्का ने साढ़े 7 लाख रूपये डिपाजिट किए हैं। इस फ्लैट में 2 अंडरग्राउंड कार पार्किंग स्पेस है। आपको बता दें, ये फ्लैट पूर्व क्रिकेटर का है। ये फ्लैट बड़ौदा के शाही परिवार से आने वाले पूर्व क्रिकेटर समरजीत सिंह गायकवाड़ का है।