<

विराट कोहली बने स्पाइडर-मैन… अनुष्का शर्मा संग खास अंदाज में मनाया New Year का जश्न, देखें तस्वीर

Virat Kohli-Anushka Sharma: विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ खास अंदाज में नए साल का स्वागत किया. कोहली ने सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा के साथ खूबसूरत फोटो शेयर की, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं.

Virat Kohli-Anushka Sharma: भारत समेत पूरी दुनिया में बुधवार को आधी रात से ही नए साल का जश्न मनाया जा रहा है. देश के बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज, क्रिकेटर्स अलग-अलग तरीके से नए साल का स्वागत कर रहे हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली भी अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नए साल का स्वागत कर रहे हैं. विराट कोहली ने साल 2025 के आखिरी दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अनुष्का शर्मा के साथ खूबसूरत फोटो पोस्ट की. विराट कोहली ने अपने पोस्ट में अनुष्का शर्मा को अपनी जिंदगी की रोशनी बताया. कोहली के फैंस उनकी इस पोस्ट पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और कपल को नए साल की शुभकामनाएं दे रहे हैं.

विराट कोहली ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ‘अपने जीवन की रोशनी’ के साथ नए साल में कदम रख रहे हैं. बता दें कि विराट कोहली हाल में विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट में नजर आए थे. अब वह 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक्शन में नजर आएंगे. इस बीच विराट कोहली अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं.

कोहली के चेहरे पर स्पाइडर मैन का टैटू

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने खास अंदाज में नए साल का स्वागत किया. इसका एक खूबसूरत तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया. इस तस्वीर में विराट और अनुष्का के चेहरे पर छोटा से मास्क बना बना हुआ है. कोहली के चेहरे पर स्पाइडर मैन-स्टाइल मास्क बना हुआ है, जबकि अनुष्का के चेहरे पर तितली जैसा टैटू बना है. फ्रेम में कपल बहुत ही खुश और मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं. कोहली के फैंस उनकी इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं. कपल के पोस्ट पर कमेंट की बाढ़ आ गई है. फैंस कपल को नए साल की बधाई दे रहे हैं.

15 साल बाद VHT में विराट की वापसी

विराट कोहली ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबलों में हिस्सा लिया था. कोहली लगभग 15 सालों बाद विजय हजारे टूर्नामेंट में खेलने के लिए उतरे थे. इस सीजन विजय हजारे में कोहली ने 2 मैच खेले, जिनमें उनका प्रदर्शन शानदार रहा. कोहली ने पहले मैच में दिल्ली की ओर से खेलते हुए आंध्र प्रदेश के खिलाफ 131 रनों की शानदार पारी खेली. इसके बाद दूसरे मुकाबले में भी कोहली ने 77 रन बनाए. इसी दौरान कोहली ने लिस्ट-ए क्रिकेट में 16 हजार रनों का आंकड़ा पार किया.

अब वह 6 जनवरी को विजय हजारे में दिल्ली की ओर से एक और मैच खेल सकते हैं. इसके बाद वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते दिखाई देंगे. बता दें कि विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है. अब वे सिर्फ वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेलते हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

पिघले हुए प्लास्टिक से ढका बदन, Urfi Javed ने ‘बैकलेस लीफ़’ ड्रेस पहनकर पार की बोल्डनेस की हदें, वायरल हुआ वीडियो!

अपनी बोल्डनेस और अनोखे आउटफिट्स के लिए मशहूर ऊर्फी जावेद ने एक बार फिर साबित…

Last Updated: March 25, 2026 09:01:05 IST

Dhurandhar 2 Box Office Day 6: 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है धुरंधर 2! 6 दिन में तोड़े इतने रिकॉर्ड?

Dhurandhar 2 Box Office Day 6: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 हर घंटे एक नया…

Last Updated: March 25, 2026 07:49:15 IST

Ram Navami 2026: अष्टमी और नवमी कब है? कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और सही समय, पूजन विधि और जरूरी नियम

Chaitra Navratri Ashtami Navami: चैत्र नवरात्र की अष्टमी और नवमी की तीथी को लेकर बहुत…

Last Updated: March 25, 2026 07:45:53 IST

हर तरफ लाश ही लाश…, करोल बाग में भयानक सड़क हादसा; डबल डेकर बस पलटने से मचा हड़कंप

Karol Bagh Bus Accident: हादसे की खबर मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें…

Last Updated: March 25, 2026 07:55:16 IST

बिहार से लेकर दिल्ली तक…18 राज्यों में आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम?

Aaj Ka Mausam 25 March: देश के कई राज्यों में मार्च के आखिरी सप्ताह में…

Last Updated: March 25, 2026 07:39:40 IST

शिक्षा के नाम पर करोड़ों का धंधा, लखनऊ के CMS स्कूल ने किताबों पर मचाई लूट,क्या शिक्षा अब सिर्फ अमीरों के लिए है?

लखनऊ के सिटी मोंटेसरी स्कूल (CMS) के एक अभिभावक ने सोशल मीडिया पर किताबों की…

Last Updated: March 25, 2026 08:50:51 IST