<
Categories: मनोरंजन

‘एनिमल’ से भी खतरनाक है प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ का पोस्टर, क्या अब ‘बाहुबली’ की दहाड़ से थर्राएगा बॉलीवुड? जानें कब होगी रिलीज

Spirit Poster: एक्टर प्रभास और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' का दिल दहला देने वाला पहला लुक पोस्टर रिलीज हो गया है. इसमें प्रभास बेहद खूंखार अंदाज में नजर आ रहे हैं.

Spirit Poster: ‘बाहुबली’ फेम प्रभास ने अपने पैन इंडिया फैन्स को बुधवार-गुरुवार (31 दिसंबर,2025-01 जनवरी, 2026) बड़ी खुशखबरी दी है.  फिल्म ‘स्पिरिट’ का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया. इस पोस्टर में जख्मी प्रभास तो कमाल लग ही रहे हैं, साथ ही तृप्ति डिमरी भी अपनी खूबसूरत अदाओं से फैन्स को लुभाती नजर आ रही हैं. दोनों को साल के पहले दिन नए अवतार देख फैन्स बहुत खुश हैं और सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 

क्या है पोस्टर में?

रिलीज पोस्टर में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि फिल्म ‘स्पिरिट’में लीड रोल प्ले कर रहे प्रभास अपनी घायल पीठ के साथ नजर आ रहे हैं. पीठ पर कई पट्टियां बंधी हैं. इसके साथ ही सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, तृप्ति डिमरी से उनकी सिगरेट जला रही हैं. यह तस्वीर सोशल मीडिया पर हलचल मचा रही है. लोग इस पोस्टर को खूब पसंद भी कर रहे हैं. 

‘एनिमल’ स्टाइल में है पोस्टर

इससे पहले डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’  का भी पोस्टर इसी अंदाज में रिलीज हुआ था. अब एक बार फिर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने सुपरस्टार प्रभास की आगामी फिल्म ‘स्पिरिट’ का दिल दहला देने वाला पहला लुक पोस्टर रिलीज करवाया है. इसमें प्रभास बेहद खूंखार अंदाज में नजर आ रहे हैं. वहीं तृप्ति डिमरी को पहले कभी न देखे गए दमदार अवतार में दिखाया गया है. तृप्ति डिमरी इसमें बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं. कुल मिलाकर संदीप रेड्डी वांगा की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ की तरह ही ‘स्पिरिट’ के पोस्टर को रिलीज किया गया है, जिसने इस बात की गांरटी दे दी थी कि फिल्म जरूर सिनेमाघरों में तहलका मचाएगी. 

लंबे बालों में खतरनाक लुक में हैं प्रभास

फिल्म ‘स्पिरिट’ के रिलीज पोस्टर में एक्टर प्रभास लंबे बालों और घनी दाढ़ी-मूंछ के साथ नजर आ रहे हैं. उनका यह किरदार बहुत ही खूंखार नजर आ रहा है. एक्टर एक हाथ में शराब का गिलास पकड़े हुए हैं, जबकि दूसरा हाथ उनकी कमर पर है. वहीं मुंह में सिगरेट है.पोस्टर में रोचक यह है कि प्रभास की घायल पीठ को कैमरे की तरफ दिखाया गया है. वहीं, एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ग्रे रंग की साड़ी में हॉट लुक में हैं. वह इस पोस्टर में प्रभास की सिगरेट को जला रही हैं.

कब होगी रिलीज?

प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं.  संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म ‘स्पिरिट’ में प्रभास अपने करियर में पहली बार एक पुलिस ऑफिसर का रोल करेंगे. फिल्म वह बर्खास्त IPS के रोल में नजर आएंगे. साउथ के धांसू एक्टर  प्रकाश राज पुलिस अधीक्षक (एसपी) का किरदार निभा रहे है. वहीं, दावा किया जा रहा है कि तृप्ति डिमरी इस फिल्म में डॉक्टर के रोल में नजर आएंगी. फिल्म में विवेक ओबेरॉय, प्रकाश राज और कंचना सहित कई कलाकार भी हैं. पोस्टर तो रिलीज कर दिया गया है, लेकिन रिलीज डेट का खुलासा अभी मेकर्स की ओर से नहीं किया गया है.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST

Gold Price 24 October 2026: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गिर गए दाम, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…

Last Updated: October 24, 2026 10:06:20 IST

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST

Petrol Diesel Price Today: 24 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? टंकी फुल कराने से पहले जान लें दिल्ली से मुंबई तक के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…

Last Updated: October 24, 2026 07:46:29 IST